फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand police caught hardcore Maoist Kolha yadav from bihar was involved in chilkhari massacre

बड़ी कामयाबी: कट्टर नक्सली कोल्हा यादव गिरफ्तार, चिलखारी नरसंहार में था शामिल

Tue, 13 Apr 2021 09:38 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिरीडीह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिरीडीह Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 13 Apr 2021 09:38 AM IST
सार

झारखंड के गिरीडीह पुलिस ने कट्टर माओवादी कोल्हा यादव को बिहार के जमुई से गिरफ्तार किया है। बता दें कि कोल्हा यादव चिलखारी नरसंहार का आरोपी है।

विज्ञापन
jharkhand police caught hardcore Maoist Kolha yadav from bihar was involved in chilkhari massacre
माओवादी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड के गिरीडीह पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक कट्टर माओवादी कोल्हा यादव को बिहार से गिरफ्तार किया है। साल 2007 में चिलखारी नरसंहार में कथित तौर पर कोल्हा यादव के शामिल होने की बात सामने आई थी। एक पुलिस अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी ने गिरफ्तारी की पुष्टि की
बता दें कि इस नरसंहार में 20 लोगों की जान गई थी, जिसमें झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के बेटे अनूप भी शामिल थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नक्सली को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। थाना प्रभारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में उनकी टीम ने छापेमारी की और चरकापत्थर से नक्सली को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


बिहार के जमुई से किया गया गिरफ्तार
झारखंड के गिरीडीह जिले के भेवालघाटी पुलिस स्टेशन के पुलिस कर्मियों ने कोल्हा यादव को बिहार के जमुई से गिरफ्तार किया। एसपी अमित रेणु ने इस बात की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि नक्सली से आगे की पूछताछ की जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री मरांडी का बेटा अनूप माओवादियों के एक समूह द्वारा मारे गए ग्रामीणों में शामिल था, जो गिरीडीह जिले के चिलखारी गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम देख रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित रेणु ने बताया कि बिहार और झारखंड में कोल्हा यादव के खिलाफ नक्सल संबंधी 18 मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed