फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand police arrested Two PLFI ultras including regional commander in Ranchi district

Ranchi News: झारखंड पुलिस की छापेमारी में प्रतिबंधित संगठन PLFI के दो उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार जब्त

Fri, 27 Jan 2023 11:26 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 27 Jan 2023 11:26 AM IST
सार

रांची के एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि तिलकेश्वर गोप झारखंड के पांच जिलों रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला और चाईबासा में 68 मामलों में वांछित था। उसके सिर पर 10 लाख रुपये का इनाम था।
 

विज्ञापन
Jharkhand police arrested Two PLFI ultras including regional commander in Ranchi district
Jharkhand police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के दो उग्रवादियों को रांची जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों में एक क्षेत्रीय कमांडर है, जिस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के मुताबिक, इनकी पहचान पीएलएफआई के क्षेत्रीय कमांडर तिलकेश्वर गोप उर्फ राजेश गोप और संगठन के सक्रिय सदस्य सूरज गोप के रूप में की गई है।

विज्ञापन


विज्ञापन


रांची के एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि तिलकेश्वर गोप झारखंड के पांच जिलों रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला और चाईबासा में 68 मामलों में वांछित था। उसके सिर पर 10 लाख रुपये का इनाम था। पुलिस ने एक बयान में कहा कि उग्रवादियों के कब्जे से एक राइफल, दो देसी बंदूकें, 10 गोलियां और 10 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगल में अवैध हथियारों के साथ घूम रहे थे उग्रवादी
बयान में कहा गया है कि रांची एसएसपी को 25 जनवरी को एक गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित संगठन के तीन-चार सदस्य राज्य की राजधानी से लगभग 25 किलोमीटर दूर रांची जिले के अंगारा क्षेत्र के एक जंगल में अवैध हथियारों के साथ घूम रहे हैं। एसएसपी के निर्देश पर टीम गठित की गई। टीम ने चिन्हित स्थान पर छापा मारा और बुधवार रात प्रतिबंधित संगठन के दो उग्रवादियों को हथियारों, गोलियों और मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed