{"_id":"60f63b538ebc3e6d7f21b759","slug":"jharkhand-police-arrested-a-man-for-raping-a-elinquid-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: झारखंड में पड़ोसी ने मूक महिला से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: झारखंड में पड़ोसी ने मूक महिला से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tue, 20 Jul 2021 08:26 AM IST
प्रियंका तिवारी
पीटीआई, रामगढ़
पीटीआई, रामगढ़
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Tue, 20 Jul 2021 08:26 AM IST
सार
झारखंड से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, राज्य के रामगढ़ जिले में एक मूक महिला के 24 साल के पड़ोसी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के रामगढ़ जिले में एक मूक महिला से दुष्कर्म के आरोप में 24 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जानकारी दी कि यह गिरफ्तारी सोमवार (19 जुलाई) को की गई।
विज्ञापन
अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) किशोर कुमार रजक ने बताया कि कुजु थाना अंतर्गत एक गांव में यह घटना हुई। पीड़िता के परिवार द्वारा पुलिस में दर्ज कराई शिकायत के अनुसार पड़ोस में रहने वाले युवक ने महिला से तब बलात्कार किया जब वह घर में अकेली थी।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि घर वापस आने पर परिवार के लोगों ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। घटना के बाद पीड़िता को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और बयान दर्ज कराने के लिए मूक-बधिरों के विशेषज्ञों से संपर्क किया गया।
विज्ञापन