{"_id":"626b9ea007322f4e3f3f4674","slug":"jharkhand-panchayat-polls-29-347-candidates-file-nomination-for-2nd-phase","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड पंचायत चुनाव : दूसरे चरण में 16 जिलों के 50 ब्लॉक में होगा मतदान, 29,347 ने भरे नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड पंचायत चुनाव : दूसरे चरण में 16 जिलों के 50 ब्लॉक में होगा मतदान, 29,347 ने भरे नामांकन पत्र
Fri, 29 Apr 2022 01:45 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 29 Apr 2022 01:45 PM IST
सार
19 मई को होने वाले दूसरे चरण के मतदान में 872 पंचायतों में वोट डाले जाएंगे। मतगणना 22 मई को होगी।
विज्ञापन
jharkhand panchayat elections
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 16 जिलों के 50 ब्लॉक में वोट पड़ेंगे। इन ब्लॉक की सीटों के लिए 29,347 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को बताया कि 19 मई को होने वाले दूसरे चरण के मतदान में 872 पंचायतों में वोट डाले जाएंगे। मतगणना 22 मई को होगी। आयोग के अनुसार जिला परिषद के लिए 758, पंचायत समितियों के लिए 4024, मुखिया के पदों के लिए 5965 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। इनके अलावा 18,600 नामांकन पंचायत सदस्यों के लिए आए हैं।
विज्ञापन
दूसरे दौर के चुनाव में जिला परिषद के 103, पंचायत समिति के 1059, मुखिया पदों के 872 तथा पंचायत सदस्यों के 10,614 का चुनाव होगा। इस चरण के लिए नामांकन का काम 27 अप्रैल को शुरू हुआ था। नाम वापसी 2 मई तक की जा सकेगी।
विज्ञापन
पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन भरने का काम 23 अप्रैल को पूरा हुआ था। इसमें कुल 39,512 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए।
झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने 9 अप्रैल को घोषणा की थी कि राज्य में 14 मई से 27 मई के बीच चार चरणों में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। त्रिस्तरीय पंचायत राज के तहत कुल 4345 मुखिया, 5341 पंचायत समिति सदस्यों, 536 जिला परिषद सदस्यों व 53,479 ग्राम पंचायत सदस्यों को चुना जाएगा।