{"_id":"62831813b2db2f0dac0c6b15","slug":"jharkhand-panchayat-chunav-results-first-phase-counting-all-updates-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand Panchayat Chunav Results: आज होगा पहले चरण के प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, मतगणना शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand Panchayat Chunav Results: आज होगा पहले चरण के प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, मतगणना शुरू
Tue, 17 May 2022 09:05 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 17 May 2022 09:05 AM IST
सार
झारखंड में पंचायत चुनाव चार चरणों में होंगे। पहले चरण के चुनाव 14 मई को सम्पन्न हो चुके हैं। आज मतगणना हो रही है। बाकी तीन चरणों में 19, 24 और 27 मई को मतदान होगा।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड पंचायत चुनाव के पहले चरण के प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज होगा। यहां 14 मई को पहले चरण के चुनाव सम्पन्न हुए थे। मंगलवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि दो घंटे बाद शुरुआती रुझान भी आने शुरू हो जाएंगे। इससे पहले राज्य चुनाव आयोग और प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
68 फीसदी हुआ था मतदान
पहले चरण में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ था। 21 जिलों में 72 ब्लॉक की 1,127 पंचायतों के लिए 68 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। कुल 68.15 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
16,757 पदों के लिए होने से चुनाव
पहले चरण में 16,757 पदों के लिए हुए चुनाव में 14,079 पंचायत सदस्य, 1127 मुखिया, 1405 पंचायत समिति सदस्य और 146 जिला परिषद सदस्य के पद शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में नामांकन पत्र वापस लेने और खारिज होने समेत अन्य कारणों से कुल 6,231 उम्मीदवारों को निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया गया। इसलिए पहले चरण में 9,819 पदों के लिए चुनाव हुए, जिनमें 7,303 पंचायत सदस्य, 1117 मुखिया, 1256 पंचायत समिति सदस्य और 143 जिला परिषद सदस्य के चुनाव शामिल हैं।
विज्ञापन