{"_id":"627f38bbe87e2c2bc762c5fc","slug":"jharkhand-panchayat-chunav-live-updates-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand Panchayat Chunav: पहले चरण में 68 फीसदी मतदान, बूथ कैप्चरिंग के हुए प्रयास; पुलिस ने खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand Panchayat Chunav: पहले चरण में 68 फीसदी मतदान, बूथ कैप्चरिंग के हुए प्रयास; पुलिस ने खदेड़ा
Sun, 15 May 2022 08:08 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 15 May 2022 08:08 AM IST
सार
मतदान सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। पहले चरण के मतदान की मतगणना 17 मई को होगी। अन्य चरणों के चुनाव 19, 24 और 29 मई को होंगे।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड में शनिवार को पंचायत चुनाव के पहले चरण में 68 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य के 21 जिलों में 72 ब्लॉक की 1,127 पंचायतों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ था। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने कहा, ‘‘चुनाव का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। राज्य के किसी भी हिस्से से किसी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। कुल 68.15 प्रतिशत मतदान हुआ।’’
विज्ञापन
गौरतलब है कि पहले चरण में 21 जिलों के 72 प्रखंडों की 1127 पंचायतों के लिए मतदान हुआ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 30,221 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। झारखंड में पंचायत चुनाव चार चरणों में होंगे और पहले चरण की मतगणना 17 मई को होगी। बाकी तीन चरणों में 19, 24 और 27 मई को मतदान होगा।
विज्ञापन
16,757 पदों के लिए होने हैं चुनाव
पहले चरण में 16,757 पदों के लिए हुए चुनाव में 14,079 पंचायत सदस्य, 1127 मुखिया, 1405 पंचायत समिति सदस्य और 146 जिला परिषद सदस्य के पद शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में नामांकन पत्र वापस लेने और खारिज होने समेत अन्य कारणों से कुल 6,231 उम्मीदवारों को निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया गया। इसलिए पहले चरण में 9,819 पदों के लिए चुनाव हुए, जिनमें 7,303 पंचायत सदस्य, 1117 मुखिया, 1256 पंचायत समिति सदस्य और 143 जिला परिषद सदस्य के चुनाव शामिल हैं।
विज्ञापन
बूथ कैप्चरिंग का प्रयास
खबरों के मुताबिक, मतदान के बीच गिरिडीह के प्राथमिक विद्यालय ,गरहाटांड में बनाए गए बूथ को कैप्चर करने का प्रयास किया गया। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी से ऐसा नहीं हो सका। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और सभी को खदेड़ दिया। वहीं खबर है कि एक बूथ पर आधा दर्जन बाउंसर भी पहुंचे थे। पुलिस ने यहां भी सभी को खदेड़ दिया।