{"_id":"65dc443f972baad11c0a78e8","slug":"jharkhand-opposition-mp-geeta-koda-madhu-koda-likely-to-quit-the-congress-party-and-join-the-bjp-news-and-upda-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: झारखंड में विपक्षी गठबंधन को लगा बड़ा झटका! पूर्व सीएम की सांसद पत्नी भाजपा में शामिल हुईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: झारखंड में विपक्षी गठबंधन को लगा बड़ा झटका! पूर्व सीएम की सांसद पत्नी भाजपा में शामिल हुईं
Mon, 26 Feb 2024 02:45 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 26 Feb 2024 02:45 PM IST
सार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस सांसद झारखंड में पार्टी के गठबंधन को लेकर नाराज हैं।
विज्ञापन
सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा।
- फोटो : ANI
विस्तार
झारखंड में विपक्षी इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। सिंहभूम से कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा ने पार्टी छोड़ दी है। इसके साथ ही वे भाजपा का हिस्सा बन गईं। गौरतलब है कि गीता झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी हैं।
कोड़ा भाजपा मुख्यालय में पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं। उन्होंने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आज भाजपा में शामिल हो गई। कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति करके देश को संकट में डाल दिया है। पार्टी कहती है कि वह सभी को साथ लेकर चलेगी, लेकिन वह केवल अपने परिवार को साथ लेकर चलती है।’’
विज्ञापन
भाजपा-आजसू (अखिल झारखंड छात्र संघ) गठबंधन ने 2019 के लोकसभा चुनाव में झारखंड की 14 संसदीय सीट में से 12 पर जीत हासिल की थी। बताया गया है कि गीता कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस सांसद झारखंड में पार्टी के गठबंधन को लेकर नाराज हैं। इसी के चलते उन्होंने इस्तीफा देने पर विचार किया है।

#WATCH | Ranchi, Jharkhand | Geeta Koda - Congress MP from Singhbhum and wife of former CM Madhu Koda - joins the BJP in the presence of state BJP chief Babulal Marandi. pic.twitter.com/q1wP0cejdS
— ANI (@ANI) February 26, 2024