फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Notorious gangster Mayank Singh brought to Ranchi from Azerbaijan

Jharkhand: अजरबैजान से रांची लाया गया कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह, रामगढ़ की अदालत में पेश करेगी एटीएस

Sat, 23 Aug 2025 10:15 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 23 Aug 2025 10:15 AM IST
सार

झारखंड एटीएस की टीम कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा को प्रत्यर्पण की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अजरबैजान से रांची लेकर आई है। एटीएस उसे आज रामगढ़ की अदालत में पेश करेगी और रिमांड पर लेगी।

विज्ञापन
Jharkhand: Notorious gangster Mayank Singh brought to Ranchi from Azerbaijan
एटीएस की गिरफ्त में कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड का कुख्यात अपराधी मयंक सिंह उर्फ़ सुनील सिंह मीणा शनिवार को अजरबैजान से प्रत्यर्पित होकर रांची लाया गया। एटीएस की टीम उसे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट लेकर पहुंची, जहां सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। एयरपोर्ट से उसे बख्तरबंद गाड़ी में एटीएस मुख्यालय ले जाया गया, जहां प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसे रामगढ़ ले जाया जाएगा।

विज्ञापन

एटीएस अधिकारियों के मुताबिक, मयंक सिंह पर रामगढ़ के पतरातू थाना क्षेत्र में दर्ज कांड संख्या 175/22 में आरोप पत्र दाखिल किया गया था। इसी मामले के आधार पर बाकू अपराध न्यायालय में मुकदमा चला और 27 जनवरी 2025 को अजरबैजान की अदालत ने उसके भारत प्रत्यर्पण को मंज़ूरी दी। सभी कानूनी औपचारिकताओं के बाद एटीएस की टीम उसे भारत लाई।

विज्ञापन


पढ़ें: अजरबैजान से रांची लाया गया कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह, रामगढ़ की अदालत में पेश करेगी एटीएस

विज्ञापन
विज्ञापन

मयंक सिंह पर रंगदारी, लेवी वसूली, आर्म्स एक्ट उल्लंघन, हत्या के प्रयास समेत 50 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह और मारे गए अपराधी अमन साहू के गैंग से भी जुड़ा रहा है। अब उसे अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस उसकी रिमांड की मांग करेगी। झारखंड पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में थी और उसका प्रत्यर्पण एजेंसियों के लिए एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed