फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand news update: Driver shot dead; CRPF officer injured in IED blast and gas cylinder blast, 10 injured

Jharkhand: चालक की गोली मारकर हत्या; आईईडी फटने से CRPF अधिकारी घायल और गैस सिलेंडर में विस्फोट, 10 जख्मी

Mon, 24 Jul 2023 08:17 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरायकेला/चाईबासा/मेदिनीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरायकेला/चाईबासा/मेदिनीनगर Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 24 Jul 2023 08:17 PM IST
सार

Jharkhand News: सोमवार को झारखंड के तीन अलग-अलग जिलों में तीन दुखद घटनाएं घटीं। सरायकेला-खरसावां जिले में अज्ञात व्यक्तियों ने एक चालक की हत्या कर दी तो पश्चिम सिंहभूम जिले में आईईडी विस्फोट हुआ। वहीं, पलामू जिले में रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट हो जाने पर 10 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Jharkhand news update: Driver shot dead; CRPF officer injured in IED blast and gas cylinder blast, 10 injured
पुलिस (डेमो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में सोमवार को अज्ञात व्यक्तियों ने एक चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की उम्र 50 साल के करीब बताई जा रही है। आरआईटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कासीडीह में इस वारदात को अंजाम किया गया। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान तिलक महतो के रूप में हुई है। वह चौका थाना क्षेत्र का निवासी था और कासीडीह में किराए के मकान में रहता था। घटना तब हुई जब महतो सुबह के समय घर लौट रहा था। तभी एक मोटरसाइकिल पर तीन लोग आए और पांच गोलियां चलाईं। एक गोली तिलक के सिर के पीछे फंस गई। महतो की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


नक्सल-रोधी अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट
इस बीच पश्चिम सिंहभूम जिले में आईईडी विस्फोट हुआ। इस दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक अधिकारी घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि घटना टोंटो थाना क्षेत्र में पतातोराब गांव के निकट उस वक्त हुई, जब सीआरपीएफ, झारखंड जैगुआर और जिला सशस्त्र पुलिस के जवान एक जंगल में नक्सल-रोधी अभियान पर थे। घायल अधिकारी की पहचान सीआरपीएफ 197 बटालियन के सहायक कमांडेंट रुद्रप्रताप तिवारी के रूप में हुई। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पलामू में रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट
वहीं, पलामू जिले में एक मकान में रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट हो जाने पर 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसा हरिहरगंज पुलिस थाना क्षेत्र के अरुआ गांव में उस समय हुआ, जब अजम रिजवी नामक व्यक्ति ने घर में गैस-चूल्हे का उपयोग किया। गैस-चूल्हे से आग सिलेंडर तक फैल गई। घायलों में तीन महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed