फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand News ranchi Pundag girl committed suicide by jumping from two storey building

Jharkhand: दो मंजिला इमारत से युवती ने छलांग लगाकर दी जान, क्या है आत्महत्या की वजह? जांच जारी

Sun, 10 Aug 2025 04:34 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Sun, 10 Aug 2025 04:34 PM IST
सार

बोकारो जिले की रहने वाली नेहा सिंह ने मकान की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। नेहा चार महीने से पुंदाग में किराए के कमरे में रहकर नौकरी कर रही थी। जिस मकान में वह रहती थी, वहां उसके साथ चार अन्य सहेलियां भी रहती थीं।

विज्ञापन
Jharkhand News ranchi Pundag girl committed suicide by jumping from two storey building
चित्र में घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों की भीड़. - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Suicide Case : झारखंड की राजधानी रांची के पुंदाग इलाके में सोमवार देर रात एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर दिया। महज 19 वर्ष की एक युवती ने दो मंजिला इमारत की छत से छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतिका की पहचान बोकारो जिले की रहने वाली नेहा सिंह के रूप में हुई है, जो पिछले चार महीने से पुंदाग में किराए के कमरे में रहकर नौकरी कर रही थी।
विज्ञापन

गिरने की आवाज आते ही मच गई अफरा-तफरी

जानकारी के मुताबिक नेहा एक प्रोडक्ट सेलिंग कंपनी में कार्यरत थी, जिस मकान में वह रहती थी, वहां उसके साथ चार अन्य सहेलियां भी रहती थीं। घटना सोमवार देर रात करीब 11 बजे के आसपास हुई। मकान मालिक ने छत से गिरने की आवाज और अफरा-तफरी सुनते ही बाहर आकर देखा, तो नेहा खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी। उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुंदाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि घटना से कुछ देर पहले नेहा अपने कमरे में अकेली थी, जबकि उसकी सहेलियां दूसरे कमरे में थीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Jharkhand: अचानक युद्धविराम और ट्रंप की एंट्री क्यों? पीएम मोदी की ‘रहस्यमय’ चुप्पी पर कांग्रेस सांसद का सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में जुटी पुलिस

पुलिस ने मृतका के साथ रहने वाली सहेलियों और मकान मालिक से पूछताछ की है। अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या के पीछे के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन निजी जीवन में किसी तनाव या विवाद की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। मृतिका के परिजनों को सूचित कर दिया गया है, और उनके रांची पहुंचने के बाद आगे की जांच में तेजी लाई जाएगी। मकान मालिक राजू कुमार के अनुसार नेहा शांत स्वभाव की थी और आसपास के लोगों से कम ही बातचीत करती थी। इस तरह की घटना होगी हम लोग सोचे भी नहीं थे।

ये भी पढ़ें- Jharkhand: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे बैद्यनाथ धाम थाना में गिरफ्तारी देने पहुंचे, पुलिस ने नहीं किया गिरफ्तार




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed