{"_id":"68971216ad6677867f022018","slug":"jharkhand-godda-mp-nishikant-dubey-reached-baidyanath-dham-police-station-to-surrender-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे बैद्यनाथ धाम थाना में गिरफ्तारी देने पहुंचे, पुलिस ने नहीं किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे बैद्यनाथ धाम थाना में गिरफ्तारी देने पहुंचे, पुलिस ने नहीं किया गिरफ्तार
Sat, 09 Aug 2025 02:47 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 09 Aug 2025 02:47 PM IST
सार
Jharkhand: सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि अब वह इस लड़ाई को सदन तक ले जाएंगे। उन्होंने घोषणा की कि वह देवघर के एसपी, डीसी और डीजीपी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएंगे।
विज्ञापन
सांसद निशिकांत दुबे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे शनिवार को अपने समर्थकों के साथ देवघर के बैद्यनाथ धाम मंदिर थाना पहुंचे और हाल ही में दर्ज मामले के विरोध में गिरफ्तारी देने की पेशकश की। मंदिर परिसर में जबरन प्रवेश को लेकर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था, जिसे वह पूरी तरह निराधार बता रहे हैं।
थाने पहुंचने से पहले एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में दुबे ने कहा कि यह मामला राजनीतिक षड्यंत्र के तहत दर्ज किया गया है। उन्होंने सवाल उठाया, “जिस व्यक्ति का मंदिर में एक भी यजमान नहीं है, वह अंदर क्या कर रहा था? अगर मैंने कानून-व्यवस्था तोड़ी होती तो पुलिस और मजिस्ट्रेट खुद मेरे खिलाफ केस दर्ज करते, फिर एक व्यक्ति के शिकायत पर यह मामला कैसे बन गया?
सदन तक ले जाएंगे लड़ाई
सांसद ने आरोप लगाया कि यह सरकार उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि मैं भगोड़ा नहीं हूं। भगोड़ा तो वह मुख्यमंत्री हैं जो गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली भाग गए थे। बैद्यनाथ धाम थाना में पहुंचने के बाद भी पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी नहीं की। इस पर दुबे ने कहा कि अब वह इस लड़ाई को सदन तक ले जाएंगे। उन्होंने घोषणा की कि वह देवघर के एसपी, डीसी और डीजीपी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएंगे।
विज्ञापन
पढ़ें: झारखंड के सेरीकेला-खरसावां में मालगाड़ी पटरी से उतरी; रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित
इस लड़ाई के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे
सांसद दुबे ने साफ कहा कि वह इस सरकार को “उखाड़ फेंकने” के लिए आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होंने अपने समर्थकों से भी अपील की कि वे इस अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करें।गौरतलब है कि हाल ही में बाबा मंदिर में प्रवेश को लेकर निशिकांत दुबे और भाजपा सांसद मनोज तिवारी समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस घटना ने झारखंड की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है और अब यह मुद्दा दिल्ली के संसद भवन तक पहुंचने वाला है।