फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand news: Rakesh Tikait alleged that conspiracy all over the country to loot the land of farmers

झारखंड में बोले टिकैत: किसानों की जमीन लूटने की देशभर में साजिश, करेंगे बड़ा आंदोलन

Wed, 23 Mar 2022 09:30 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अजय सिंह Updated Wed, 23 Mar 2022 09:30 AM IST
सार

लातेहर के एक कार्यक्रम में टिकैत ने आरोप लगाया कि किसानों की जमीन लूट कर वहां बड़े-बड़े उद्योग बैठाया जा रहा है और इस तरह एकतरफ उद्योगपतियों को बढ़ावा दिया जा रहा है जबकि दूसरी तरफ किसानों को मजदूर बना दिया जा रहा है।

विज्ञापन
jharkhand news:  Rakesh Tikait alleged that conspiracy all over the country to loot the land of farmers
राकेश टिकैत (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

किसान नेता राकेश टिकैत ने आरोप लगाया कि किसानों की जमीन लूटने की पूरे देश में साजिश हो रही है। मंगलवार को नेतरहाट के टुटुआपानी में प्रस्तावित फील्ड फायरिंग रेंज को रद्द करने की मांग को लेकर आयोजित दो दिवसीय विरोध प्रदर्शन के प्रारंभ के अवसर पर  टिकैत ने यह आरोप लगाया।

विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित टिकैत ने आंदोलन कर रहे लोगों का समर्थन करते हुए कहा कि देशभर में किसानों की जमीन लूटने की साजिश चल रही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए देशभर में बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपनी जमीन को बचाने के लिए जिस प्रकार यहां के आदिवासी समाज के लोग पिछले 28 वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों के इस संघर्ष में वह पूरी तरह सहयोग करने को तैयार हैं। टिकैत ने कहा कि वर्तमान में सरकार किसानों को मजदूर बनाने पर तुली हुई है।
विज्ञापन


टिकैत ने कहा कि वर्तमान में किसानों की हालत काफी खराब हो गई है। किसानों की फसलों की कीमत देने के लिए सरकार तैयार नहीं है। परंतु किसानों की जमीन औने-पौने दाम पर रात के अंधेरे में भी खरीदी-बेची जा रही है। उन्होंने घोषणा की कि इस किसान विरोधी नीति के खिलाफ देशभर के किसान एक साथ समस्त देश भर में वैचारिक आंदोलन चलाएंगे जो किसान आंदोलन से भी बड़ा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधायक विनोद सिंह ने कहा कि आदिवासियों की जमीन लूटने की सरकार की मंशा को किसी भी सूरत में सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ पूरे इलाके को इको सेंसेटिव जोन करार देते हुए यहां के लोगों को विस्थापित करने की बात कहती है वहीं दूसरी ओर यहां सेना के युद्धाभ्यास के लिए फील्ड फायरिंग रेंज की स्थापना की बात कहती है। सिंह ने कहा कि यह पूरी तरह जन विरोधी कार्य है इसके विरोध के लिए विधानसभा से लेकर सड़क तक आंदोलन करने के लिए वे तैयार हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed