Jharkhand News: रांची में बढ़ते अपराध को लेकर लोग आक्रोशित, टायर जलाकर सड़क जाम किया
Ranchi News: राजधानी रांची में लगातार अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। पहले कांके में अनिल महतो की हत्या गोली मारकर की गई। उसके ठीक एक दिन बाद देर शाम को रांची के रवि स्टील के पास जूता दुकानदार की गला रेतकर हत्या की गई। आक्रोशित लोगों के द्वारा टायर जलाकर रोड जाम किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड की राजधानी में 24 घंटे के अंदर दो व्यक्ति की हत्या कर दी गई, जिससे शहर में लोगों के बीच दहशत है। दरअसल, कांके बाजार में दिनदहाड़े भाजपा नेता अनिल महतो की हत्या कर दी गई, जिसके विरोध में बीते दिन रांची बंद बुलाया गया था।
बता दें कि वहीं गुरुवार देर शाम राजधानी रांची के रवि स्टील के पास एक व्यवसायी भूपन साहू को अपराधियों ने अपना निशाना बनाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भूपन साहू की हत्या गला रेतकर किया गया है। भूपन आजसू पार्टी से भी जुड़े थे। भीड़भाड़ इलाका में हत्या कई सवाल खड़े कर रही है।
यह भी पढ़ें: चंपाई सोरेन ने की प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, मंत्री रामदास ने किया पलटवार
व्यवसायी के हत्या से लोग आक्रोशित हैं। शुक्रवार को हत्या के विरोध में गुस्साए लोगों ने सड़क पर बांस-बल्ली लगाकर रास्ता जाम कर दिया और बीच सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों की भीड़ ने पंडरा से लेकर रातू तक सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद करा दिया। आक्रोशित लोग घटना में शामिल अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: रांची में फिर हत्या, गला रेतकर व्यापारी को मौत के घाट उतारा, दुकान के पास फैला खून ही खून
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.