फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand News Champai Soren demanded imposition of President rule in state Minister Ramdas Soren retaliated

Jharkhand News: चंपाई सोरेन ने की प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, मंत्री रामदास ने किया पलटवार

Fri, 28 Mar 2025 08:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 28 Mar 2025 08:51 PM IST
सार

मंत्री रामदास सोरेन ने चंपाई सोरेन पर तंज कसा है। चंपाई सोरेन द्वारा राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की गई। इस पर मंत्री रामदास सोरेन ने पलटवार किया और भाजपा से चंपाई को राज्यसभा सांसद बनाए जाने की मांग की।

विज्ञापन
Jharkhand News Champai Soren demanded imposition of President rule in state Minister Ramdas Soren retaliated
मंत्री रामदास सोरेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड में बढ़ती अपराधिक घटनाओं को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो चुकी है। पिछले दिनों विधानसभा सत्र के आखिरी दिन भाजपा विधायकों ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग कर दी। चंपाई सोरेन द्वारा दिया गया बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया।

विज्ञापन


चंपाई सोरेन के बयान पर पलटवार करते हुए झारखंड सरकार में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कहा, अब चंपाई सोरेन भाजपा के द्वारा सिखाई गई भाषा का उपयोग करने लगे हैं, वो भूल जा रहे हैं। भाजपा शाशित राज्यों में कितना अपराध हो रहा है। राज्य की हेमंत सरकार क्राइम कंट्रोल करने के लिए लगातार प्रयासरत है और जो अपराधिक घटनाएं घटी निश्चित तौर पर दोषियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रांची में फिर हत्या, गला रेतकर व्यापारी को मौत के घाट उतारा, दुकान के पास फैला खून ही खून
विज्ञापन
विज्ञापन


'भाजपा को आदिवासी नेता चंपाई सोरेन का सम्मान कर उन्हें राज्यसभा भेजना चाहिए'

भाजपा नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन पर चुटकी लेते हुए शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कहा, चंपाई सोरेन हमारे पुराने साथी रह चुके हैं। हम लोगों ने एक साथ झामुमो में लंबे अरसे तक काम किया। लेकिन भाजपा द्वारा गुमराह किए जाने पर वो भाजपा में गए कारण है, उन्हें लगा वो मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्हें भाजपा में उचित सम्मान मिलेगा। लेकिन भाजपा ने उन्हें कितना सम्मान दिया। वो वर्तमान में दिख रहा है।

यह भी पढ़ें: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की राजनीतिक दलों संग बैठक, बूथवार बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने की सलाह

झामुमो ने चंपाई सोरेन को सम्मान देने का काम किया, मंत्री बनाया गया। फिर मुख्यमंत्री, लेकिन वो भाजपा के बिछाए गए जाल में फंस गए। भाजपा खुद को आदिवासियों की हितैषी बताती है तो भाजपा नेतृत्व को अविलंब चंपाई सोरेन को सम्मान देकर राज्यसभा भेजना चाहिए, तभी समाज में संदेश जाएगा कि भाजपा आदिवासी समाज को उचित सम्मान देती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed