फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand News jharkhand police road accidents murder raids news and updates in hindi

Jharkhand: हजारीबाग में राजमिस्त्री की गोली मारकर हत्या, आरोपियों की पहचान के लिए तलाशी अभियान

Thu, 18 Apr 2024 03:01 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 18 Apr 2024 03:01 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि दो अज्ञात लोगों ने मिलकर राजमिस्त्री की हत्या कर दी। पुलिस को संदेह है कि आपसी कलाह के कारण राजमिस्त्री की हत्या कर दी गई है। 

विज्ञापन
Jharkhand News jharkhand police road accidents murder raids news and updates in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

झारखंड के हजारीबाग जिले में एक 29 वर्षीय राजमिस्त्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना कंडाबेर बरियातू गांव में बुधवार को घटी। पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि दो अज्ञात लोगों ने मिलकर राजमिस्त्री की हत्या कर दी।
विज्ञापन


पुलिस को संदेह है कि आपसी कलाह के कारण राजमिस्त्री की हत्या कर दी गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान के लिए तलाशी जारी है। 
विज्ञापन



 

पश्चिमी सिंहभूम में निर्माणाधीन दीवार गिरने से दो की मौत

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक निर्माणाधीन दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। इस हादसे में अन्य चार घायल भी हुए हैं। यह घटना बुधवार देर रात कुमारडुंगी इलाके में घटी। करीबन 12 बच्चे घटनास्थल पर खेल रहे थे। एक बच्चे की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाने के दौरान ही दम तोड़ दिया। चार बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed