फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Chief Electoral Officer meeting with political parties advice to appoint boothlevel agents boothwise

Jharkhand News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की राजनीतिक दलों संग बैठक, बूथवार बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने की सलाह

Thu, 27 Mar 2025 08:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 27 Mar 2025 08:00 PM IST
सार

Chief Electoral Officer Meeting: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। मतदान केंद्रों के जीरो रिलोकेशन कराने के सुझाव पर कानूनी प्रावधानों के अनुसार कार्य होगा। साथ ही राजनितिक दल बूथवार अपने बूथ लेवल एजेंट अवश्य नियुक्त करें।

विज्ञापन
Jharkhand Chief Electoral Officer meeting with political parties advice to appoint boothlevel agents boothwise
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संग बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए निर्वाचन संबंधी विषयों पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक की गई है। बैठक में राजनीतिक दलों के सुझाव लिए गए।

विज्ञापन


वर्तमान में कानूनी प्रावधानों के अनुसार मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के सुझावों पर क्रियान्यवयन हेतु कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बैठक में खास तौर पर मतदान केंद्रों के रिलोकेशन को कम करते हुए इसे शून्य करने की दिशा में सुझाव प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा ऐसे मतदाताओं का नाम नजदीकी मतदान केंद्रों की मतदाता सूची में अंकित करने का सुझाव दिया गया, जिनके नजदीक में मतदान केंद्र होते हुए भी उन्हें दूर के मतदान केंद्र पर अपने मत का प्रयोग करने के लिए जाना पड़ता है। के रवि कुमार गुरुवार को निर्वाचन सदन में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पांच साल की बच्ची को गोद में उठाकर ले गया बदमाश, गौशाला में ले जाकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन
विज्ञापन


के रवि कुमार ने बैठक में राजनीतिक दलों के जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे बूथ लेवल एजेंट के चुनाव संबंधी ज्ञान संवर्धन एवं उनके द्वार बीएलओ के कार्य में सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि राजनितिक दल बूथवार अपने बुथ लेवल एजेंट अवश्य नियुक्त कर लें। साथ ही चुनाव आयोग द्वारा बताए गए दिशा-निर्देशों से उन्हें ससमय अवगत भी कराते रहें।

यह भी पढ़ें: अगलगी में जल गए सौ से ज्यादा घर, एक महिला ने वजह यह बताई, देखें तस्वीरें

बैठक में कुमार ने चुनाव एवं उसके उपरांत मतदाताओं एवं जमीनी स्तर पर राजनीतिक दलों के अनुभवों को भी जाना। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं ईआरओ द्वारा भी अपने-अपने स्तर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक किए जा रहे हैं। इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार, सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सहित निर्वाचन से संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed