{"_id":"6898b4e95db0631577061d34","slug":"jharkhand-news-a-youth-who-came-out-of-jail-in-ranchi-was-shot-dead-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand News: रांची में जेल से बाहर से आए युवक की गोली मारकर हत्या, तोड़फोड़-आगजनी की कोशिश, इलाके में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand News: रांची में जेल से बाहर से आए युवक की गोली मारकर हत्या, तोड़फोड़-आगजनी की कोशिश, इलाके में तनाव
Sun, 10 Aug 2025 08:34 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 10 Aug 2025 08:34 PM IST
सार
हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने मुख्य आरोपी अरमान के घर और ऑफिस में तोड़फोड़ की और आगजनी का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने विफल कर दिया। घटना में थाना प्रभारी भी घायल हो गए। पुलिस ने एक आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी फरार हैं।
विज्ञापन
घटना के बाद इलाके में तैनात सुरक्षाबल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रविवार की शाम हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने खुलेआम साहिल नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि साहिल कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन
हत्या की खबर फैलते ही गुस्साए लोगों ने मुख्य आरोपी अरमान के घर और उसके ऑफिस में जमकर तोड़फोड़ की। भीड़ ने आगजनी का प्रयास भी किया, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया। इस दौरान भीड़ को काबू में करने और बीच-बचाव के प्रयास में थाना प्रभारी चोटिल हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से एक आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- तेज रफ्तार बाइक खड़े हाईवा ट्रक में जा घुसी, उड़े परखच्चे; 3 दोस्तों की मौत, परिजनों ने जाम की सड़क
विज्ञापन
मृतक की मां ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि साहिल की जेल में ही असलम नामक कैदी से हाथापाई हुई थी। इसी दौरान असलम ने जेल से बाहर आने के बाद हत्या करने की धमकी दी थी। मां का कहना है कि उसी रंजिश के कारण साहिल की हत्या की गई।
घटना के बाद पुलिस ने हिंदपीढ़ी इलाके में भारी संख्या में बल तैनात कर दिया है। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने आम जनता में भय का माहौल पैदा कर दिया है। दिनदहाड़े हत्या जैसी वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।