{"_id":"68988c2bbe74b3113d066a3b","slug":"jharkhand-news-3-bike-riding-friends-died-in-horrific-road-accident-family-members-block-road-for-hours-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: तेज रफ्तार बाइक खड़े हाईवा ट्रक में जा घुसी, उड़े परखच्चे; 3 दोस्तों की मौत, परिजनों ने जाम की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: तेज रफ्तार बाइक खड़े हाईवा ट्रक में जा घुसी, उड़े परखच्चे; 3 दोस्तों की मौत, परिजनों ने जाम की सड़क
Sun, 10 Aug 2025 05:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरायकेला/रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरायकेला/रांची
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 10 Aug 2025 05:40 PM IST
सार
Saraikela News: सरायकेला में एक भीषण सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई और उनकी बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों ने सड़क जाम कर दी और मुआवजे की मांग करने लगे, जिससे घंटों तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
सड़क जाम कर प्रदर्शन करते मृतकों के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरायकेला जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा लकड़ा कोचा मोड़ के पास हुआ, जहां उनकी बाइक खड़े हाईवा से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
शनिवार रात निकले थे घर से, सुबह आई मौत की खबर
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मृतक तीनों युवक आपस में घनिष्ठ दोस्त थे। वे शनिवार रात अपने परिवार को यह कहकर घर से निकले थे कि वे चाईबासा में बहन के घर जा रहे हैं। रविवार सुबह जब वे लकड़ा कोचा मोड़ के पास पहुंचे, तभी उनकी तेज रफ्तार बाइक खड़े हाईवा से टकरा गई। हादसे के बाद हाईवा चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Jharkhand: दो मंजिला इमारत से युवती ने छलांग लगाकर दी जान, क्या है आत्महत्या की वजह? जांच जारी
विज्ञापन
हादसे के बाद इलाके में मातम और आक्रोश
घटना की सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर से गांव में मातम छा गया। वहीं, मृतकों के परिजनों ने ट्रैफिक व्यवस्था में लापरवाही को हादसे की वजह बताते हुए सड़क पर मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया।
पुलिस की समझाइश के बाद खुला रास्ता
करीब घंटे भर चले इस सड़क जाम से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। बाद में पुलिस प्रशासन ने बड़ी मशक्कत के बाद परिजनों और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया और आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस फरार हाईवा चालक की तलाश में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें- Jharkhand: अचानक युद्धविराम और ट्रंप की एंट्री क्यों? पीएम मोदी की ‘रहस्यमय’ चुप्पी पर कांग्रेस सांसद का सवाल