फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand NCST member Asha Lakda expressed displeasure over absence of Ranchi city administrator Sandeep Singh

Jharkhand: NCST की सदस्य आशा लकडा ने रांची नगर के प्रशासक संदीप सिंह की उपस्तिथि न होने पर नाराजगी जताई, जानें

Fri, 28 Feb 2025 09:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली/रांची
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली/रांची Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 28 Feb 2025 09:15 PM IST
सार

NCST member Asha Lakda: राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकडा ने रांची नगर के प्रशासक संदीप सिंह की उपस्तिथि न होने पर नाराजगी जताई है।

विज्ञापन
Jharkhand NCST member Asha Lakda expressed displeasure over absence of Ranchi city administrator Sandeep Singh
बैठक करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग में राजधानी रांची स्थित हरमू अस्पताल से संबंधित मामले की सुनवाई हुई। इस मामले में आयोग की सदस्य डा. आशा लकडा ने रांची नगर निगम के प्रशासक संदीप सिंह को समन किया था। हालांकि, प्रशासक संदीप सिंह आयोग के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। इस पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकडा ने नाराजगी जताई है और निर्देश दिया कि आगामी सुनवाई के दौरान प्रशासक संदीप सिंह स्वयं उपस्थित हो।

विज्ञापन


हरमू अस्पताल से संबंधित मामले को लेकर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने रांची नगर निगम के प्रशासक संदीप सिंह को समन भेजा था। लेकिन वह मौजूद नहीं रहे। इस पर उन्होंने आयोग को सूचित किया था कि प्रशासनिक कार्यों से संबंधित व्यस्तता के कारण निर्धारित तिथि को आयोग के समक्ष उपस्थित नहीं हो सकते। आयोग की ओर से कहा गया कि रांची नगर निगम का प्रशासक होने के नाते प्रशासनिक कार्यों की व्यस्तता उनका नियमित कार्य है। उनकी ओर से प्रशासनिक कार्यों की व्यस्तता का हवाला देते हुए आयोग के समक्ष उपस्थित नहीं होना स्वीकार योग्य नहीं है। आयोग की सदस्य डा. आशा लकडा ने इस पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


हरमू अस्पताल भवन  से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश
हरमू अस्पताल मामले को लेकर प्रशासक संदीप सिंह के निर्देश पर आयोग के समक्ष अपर प्रशासक संजय कुमार उपस्थित हुए। हरमू अस्पताल मामले में आयोग ने उन्हें निर्देश देते हुए कहा कि तीन दिनों के अंदर हरमू अस्पताल भवन का स्वीकृत भवन प्लान उपलब्ध कराएं। साथ ही किन दस्तावेजों के आधार पर रांची नगर निगम की ओर से हरमू अस्पताल भवन का प्लान स्वीकृत किया गया, इसकी जानकारी संबंधित दस्तावेजों के साथ उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग के इस निर्देश पर अपर प्रशासक संजय कुमार ने आयोग को आश्वस्त करते हुए कहा कि सोमवार को ई-मेल के माध्यम से हरमू अस्पताल का स्वीकृत भवन प्लान व संबंधित दस्तावेज उपलब्ध करा दिए जाएंगे। आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकडा में रांची नगर निगम के अपर प्रशासक संजय कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि हरमू अस्पताल से संबंधित मामले की आगामी सुनवाई के दौरान प्रशासक संदीप सिंह स्वयं उपस्थित हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed