{"_id":"5db93e9d8ebc3e014950b55a","slug":"jharkhand-naxalites-set-fire-to-three-trucks-in-hazaribagh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सलियों ने झारखंड में तीन ट्रकों में आग लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्सलियों ने झारखंड में तीन ट्रकों में आग लगाई
Wed, 30 Oct 2019 01:27 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 30 Oct 2019 01:27 PM IST
विज्ञापन
नक्सली फाइल फोटो
- फोटो : PTI
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) से अलग होकर बने प्रतिबंधित संगठन तृतीय प्रस्तुति समिति (टीपीसी) के नक्सलियों ने झारखंड के हजारीबाग जिले में तीन ट्रकों में आग लगा दी।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मयूर पटेल ने बताया कि नक्सलियों ने काटकुमसांडी रेलवे स्टेशन के पास कोयले के एक गोदाम पर खड़े ट्रकों को आग लगा दी। पटेल ने बताया कि तीनों ट्रक पूरी तरह जल कर खाक हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि रेलवे स्टेशन के पास परिवहन के लिए बहुत सी कंपनियां कोयला जमा करती हैं। सेन्ट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड की परियोजनाओं के लिए एनटीपीसी और आम्रपाली और अशोक कोयला कंपनियां कोयला जमा करती हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की तलाश में हजारीबाग और चतरा जिले से लगते वन क्षेत्र में अभियान चलाया है।