{"_id":"627cee74e751211507090082","slug":"jharkhand-mini-truck-returning-from-marriage-program-collided-with-bridge-5-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: बरात से लौट रही मिनी ट्रक पुल से टकराई, पांच की मौत, कई घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: बरात से लौट रही मिनी ट्रक पुल से टकराई, पांच की मौत, कई घायल
Thu, 12 May 2022 04:54 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 12 May 2022 04:54 PM IST
सार
घटना की जानकारी मिलने पर चांडिल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। सभी जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। चांडिल थाना क्षेत्र के चिलगू में गुरुवार की सुबह बरात से लौट रही मिनी ट्रक पुल से टकरा कर पलट गई। बरात ईचागढ़ थाना क्षेत्र के दारूदा से कांदर बेड़ा के पास रामगढ़ गई थी। मिनी ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि पुल से टकरा के बाद चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका। सड़क हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि 13 लोग घायल हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर चांडिल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। सभी जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया। चांडिल थाने की ओर से बताया गया कि दुर्घटना के समय वाहन में 18 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि हादसा करीब चार बजे हुआ। मरने वालों की पहचान सुनील सिंह मुंडा(22), शंकराडीह,, शैलेंद्र मछुआ (25) दारुदा, टोला नीमडीह, भीम सिंह मुंडा (14) दारुदा, टोला नीमडीह और नीलम सिंह मुंडा(17) दारुदा टोला नीमडीह व अर्जुन सिंह मुंडा के रूप में की गई है। तीन लोगों की मौत मौके पर हो गई जबकि दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन