फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Mini gun factory busted in Palamu Woman injured in firing by Naxals Updates

Jharkhand: पलामू में मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश; नक्सलियों की गोलीबारी में महिला घायल

Wed, 18 Jan 2023 06:29 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Wed, 18 Jan 2023 06:29 PM IST
सार

पलामू जिले के नावा जयपुर थाना अंतर्गत अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए कार्य में संलिप्त तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार बनाने का उपकरण, रायफल और अर्धनिर्मित हथियार भी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
Jharkhand Mini gun factory busted in Palamu Woman injured in firing by Naxals Updates
पलामू में मिनी गन फैक्ट्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के पलामू जिले में पुलिस ने बुधवार को एक मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। पलामू के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि विशेष पुलिस दल द्वारा कस्वाखड़ गांव में की गई छापेमारी के दौरान दो बंदूकें, एक पिस्तौल, अर्ध-निर्मित आग्नेयास्त्र, बंदूक बनाने की सामग्री और कुछ उपकरण जब्त किए गए। एसपी ने बताया कि गन फैक्ट्री के मालिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में दो व्यक्ति हथियार खरीदने आए थे।
विज्ञापन

 
पीएलएफआई से जुड़े नक्सलियों की गोलीबारी में महिला घायल
दूसरी ओर, प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) से जुड़े नक्सलियों ने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में ग्रामीणों पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि मंगलवार रात करीब एक दर्जन पीएलएफआई कार्यकर्ता बंदगांव क्षेत्र के कारिका गांव पहुंचे और ग्रामीणों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिससे महिला के पैर में चोट आई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महिला को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में स्थानांतरित कर दिया गया। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उसकी हालत स्थिर बताई गई है। नक्सलियों द्वारा ग्रामीणों पर गोलियां चलाने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed