Jharkhand: 15 मामलों में वांछित माओवादी ने किया आत्मसमर्पण, पुनर्वास के लिए मिलेंगे तीन लाख रुपये
झारखंड के हजारीबाग में एक 28 वर्षीय माओवादी ने आत्मसमर्पण किया है। जानकारी के मुताबिक, माओवादी 15 मामलों में वांछित था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के हजारीबाग में एक 28 वर्षीय माओवादी ने आत्मसमर्पण किया है। जानकारी के मुताबिक, माओवादी 15 मामलों में वांछित था। पुलिस ने बताया मंगलवार को भाकपा (माओवादी) का कमांडर अनिल भुइयां उर्फ अनिल रिखियासन ने अपने हथियारों और बड़ी मात्रा में कारतूस के साथ पुलिस अधीक्षक मनोज रत्न चोथे के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भुइयां भाकपा (माओवादी) के स्वयंभू जोनल कमांडर दुर्योधन महतो उर्फ मिथिलेश के दस्ते का एक प्रमुख सदस्य था। उसने लातेहार और हजारीबाग जिलों में कई अपराध किए थे। उन्होंने बताया कि उसे पुनर्वास के लिए तीन लाख रुपये दिए जाएंगे, जिसमें से 50 हजार रुपये का चेक उसे दे दिया गया है।