Jharkhand: पश्चिमी सिंहभूम में माओवादी कैंप का भंडाफोड़, पुलिस और सुरक्षा बलों ने चलाया संयुक्त अभियान
Jharkhand: पश्चिमी सिंहभूम जिले के एक वन क्षेत्र में रविवार को सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के एक शिविर का भंडाफोड़ किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी सिंहभूम जिले के एक वन क्षेत्र में रविवार को सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के एक शिविर का भंडाफोड़ किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि वनग्राम, उलिबेरा और गितिलीपी गांवों के पास जंगलों में माओवादियों की गतिविधियों की खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के एक संयुक्त दल ने शनिवार को पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और खूंटी जिलों के सीमावर्ती इलाकों में एक अभियान शुरू किया।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान उसने शिविर का भंडाफोड़ किया और चावल, दाल, जूते और बैटरी सहित दैनिक उपयोग की कई वस्तुएं बरामद कीं।
एसपी ने बताया कि शीर्ष माओवादी नेता मिसिर बेसरा और अन्य की कोल्हान इलाके में मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने 11 जनवरी से बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया था। बेसरा के सिर पर एक करोड़ का इनाम भी रखा गया है।