{"_id":"62ff90afae491a194663f0cb","slug":"jharkhand-mahagathbandhan-meeting-in-ranchi-tomorrow-jmm-congress-asked-its-mlas-to-stay-in-the-capital","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: रांची में आज होगी महागठबंधन की बैठक, कांग्रेस ने अपने विधायकों को राजधानी में ही रहने को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: रांची में आज होगी महागठबंधन की बैठक, कांग्रेस ने अपने विधायकों को राजधानी में ही रहने को कहा
Sat, 20 Aug 2022 12:26 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:26 AM IST
सार
कांग्रेस के तीन विधायक 48 लाख नकदी के साथ पश्चिम बंगाल में पकड़े गए थे। इसके बाद से ही कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा अलर्ट मोड में हैं। दोनों ही दल किसी भी तरह की टूट से बचने के लिए पहले से ही तैयार रहना चाहते हैं।
विज्ञापन
हेमंत सोरेन।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड में महागठबंधन की आज यानी शनिवार को अहम बैठक होनी है। बताया जा रहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस ने शनिवार सुबह 11 बजे जरूरी बैठक बुलाई है। इसके लिए झामुमो और कांग्रेस ने अपने-अपने विधायकों को रांची से दूर नहीं जाने को कहा है। दरअसल, कांग्रेस के तीन विधायक 48 लाख नकदी के साथ पश्चिम बंगाल में पकड़े गए थे। इसके बाद से ही कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा अलर्ट मोड में हैं। दोनों ही दल किसी भी तरह की टूट से बचने के लिए पहले से ही तैयार रहना चाहते हैं।
विज्ञापन
क्या है मामला?
झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार को गिराने की साजिश रचने में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में पश्चिम बंगाल पुलिस ने 30 जुलाई को तीन विधायकों सहित कुल पांच लोगों को 49 लाख रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
सरकार को गिराने की साजिश का आरोप
पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा कांग्रेस के तीन विधायकों को उनके वाहन में नकदी के साथ पकड़े जाने के एक दिन बाद, बोरमो विधायक कुमार जयमंगल ने उनके खिलाफ झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार को गिराने का प्रयास करने के लिए प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। जयमंगल ने अपनी प्राथमिकी में यह भी आरोप लगाया था कि झामुमो, कांग्रेस और राजद की वर्तमान गठबंधन सरकार को गिराने के लिए उन्हें एक निश्चित मंत्री पद के साथ संतुष्टि की पेशकश की गई थी।
विज्ञापन