फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   khunti school principal father benedict barla attack ranchi pulse hospital

झारखंड: खूंटी में फादर बेनेडिक्ट बारला पर हमला, गंभीर हालत में रांची के पल्स अस्पताल में भर्ती

Wed, 21 Oct 2026 02:45 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खूंटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खूंटी Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 21 Oct 2026 02:45 PM IST
सार

झारखंड के खूंटी में आरसी बालक मध्य विद्यालय के प्राचार्य फादर बेनेडिक्ट बारला पर अज्ञात अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया। वह रात के समय विद्यालय के कार्यालय में मौजूद थे। सुबह लोगों ने उन्हें कार्यालय में खून से लथपथ हालत में पाया।

विज्ञापन
khunti school principal father benedict barla attack ranchi pulse hospital
Cyber Crime - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के खूंटी में आरसी बालक मध्य विद्यालय के प्राचार्य फादर बेनेडिक्ट बारला पर अज्ञात अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सुबह विद्यालय के कार्यालय में खून से लथपथ हालत में पाया गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए खूंटी सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची के पल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

विद्यालय के कार्यालय में लहूलुहान मिले प्राचार्य

फादर बेनेडिक्ट बारला खूंटी स्थित आरसी बालक मध्य विद्यालय के प्राचार्य हैं। वह संत मिखाइल महागिरजाघर से भी जुड़े हैं। जानकारी के अनुसार, रात के समय फादर बेनेडिक्ट विद्यालय के कार्यालय में मौजूद थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और कार्यालय के अंदर ही खून से लथपथ हालत में पड़े रहे। सुबह जब कुछ लोग विद्यालय पहुंचे, तो उन्होंने प्राचार्य को कार्यालय में घायल अवस्था में देखा। इसके बाद उन्हें तुरंत खूंटी सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची भेज दिया गया। फिलहाल उनका इलाज रांची के पल्स अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का लिया जायजा

विद्यालय परिसर में प्राचार्य पर हमले की सूचना मिलते ही खूंटी के पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने विद्यालय परिसर और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही घटना से जुड़े अलग-अलग पहलुओं की जांच शुरू कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने और हमले से जुड़ी जानकारी पता लगाने में जुटी है। अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए छानबीन तेज कर दी है।

हमले की वजह और अपराधियों की पहचान में जुटी पुलिस

फादर बेनेडिक्ट बारला पर हमला क्यों किया गया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हमले में शामिल अपराधियों की पहचान को लेकर भी फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और हमलावरों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed