{"_id":"574349c94f1c1b0420690a0a","slug":"jharkhand-lizard-found-in-mid-day-meal-more-than-50-students-felt-ill","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: मिड-डे मील में छिपकली, 50 से ज्यादा छात्र बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: मिड-डे मील में छिपकली, 50 से ज्यादा छात्र बीमार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 23 May 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
मिड-डे मील
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के छतरा में मिडडे मील खाने के बाद 50 से ज्यादा छात्र बीमार पड़ गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इन छात्रों के खाने में छिपकली होने से ये बच्चे बीमार पड़ गए।
विज्ञापन
बताया जाता है कि सोमवार को छतरा के एक प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को मिडडे मील परोसा गया तो उसे खाने के बाद उनकी तबियत अचानक से खराब हो गई। जांच करने पर पाया गया कि छात्रों को परोसे गए खाने में मरी हुई छिपकली मिली जिसके बाद विद्यालय में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
घटना के बाद छात्रों के परिजन विद्यालय पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। फिलहाल सभी बीमार छात्रों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया जहां उनकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन