Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand-language-education-policy-hemant-soren-mother-tongue-learning

झारखंड: प्रदेश की भाषाई विविधता बनेगी शिक्षा नीति का आधार, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Thu, 05 Nov 2026 04:39 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Thu, 05 Nov 2026 04:39 PM IST
सार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की भाषाई और सांस्कृतिक विविधता को ध्यान में रखते हुए भाषा शिक्षा नीति तैयार करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि नई नीति में विद्यार्थियों की मातृभाषा का सम्मान, कौशल विकास और डिजिटल दक्षता को प्राथमिकता दी जाए।

विज्ञापन
jharkhand-language-education-policy-hemant-soren-mother-tongue-learning
सीएम हेमंत सोरेन ने आधिकारियों को दिए निर्देश - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा 'झारखंड राज्य भाषा शिक्षा नीति' के प्रारूप प्रस्तुतीकरण से संबंधित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों को राज्य की भाषाई, सांस्कृतिक और सामाजिक विविधता को ध्यान में रखते हुए शिक्षा नीति तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति विद्यार्थियों की मातृभाषा का सम्मान करे और उनके ज्ञान, कौशल व अभिव्यक्ति क्षमता को मजबूत बनाए। शिक्षा का उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम पूरा करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम बनाना भी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने एक व्यावहारिक और दूरदर्शी शिक्षा नीति बनाने पर जोर दिया। इसमें विद्यार्थियों की शैक्षणिक जरूरतों, कौशल विकास और डिजिटल दक्षता का ध्यान रखा जाए। उन्होंने बताया कि झारखंड में भाषाई विविधता बहुत व्यापक है। बच्चे घर में मातृभाषा और स्थानीय भाषाएं बोलते हैं। विद्यालयों में शिक्षण हिंदी या अंग्रेजी माध्यम से होता है। इस अंतर से प्रारंभिक कक्षाओं में बच्चों की समझ प्रभावित नहीं होनी चाहिए। झारखंड की भाषाई विविधता राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान है। इसे शिक्षा व्यवस्था से जोड़कर नई पद्धतियां विकसित की जाएं। इससे विद्यार्थी अपनी भाषा में सहजता से सीख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौशल और अंग्रेजी स्पोकन शिक्षा
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को कौशल आधारित शिक्षा से जोड़ने पर बल दिया। शिक्षा के साथ रुचि, प्रतिभा और व्यावहारिक कौशल भी विकसित हों। उन्होंने कौशल आधारित शिक्षा में हॉकी को शामिल करने पर विचार करने को कहा। झारखंड के बच्चे हॉकी के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अंग्रेजी स्पोकन की कक्षाएं संचालित करने पर भी जोर दिया। 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने से पहले इसकी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इससे विद्यार्थी भाषाई रूप से दक्ष और आत्मविश्वासी बनेंगे।

डिजिटल दक्षता और बहुभाषिकता
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को डिजिटल रूप से भी दक्ष बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। शिक्षा नीति ऐसी हो जिससे उन्हें भविष्य में कोई परेशानी न हो। कक्षाओं में शिक्षण और प्रतियोगी परीक्षाओं की आवश्यकताओं का ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि नीति संवर्धनात्मक बहुभाषिकता के सिद्धांत पर आधारित हो। इसमें पहली भाषा को हटाए बिना दूसरी और तीसरी भाषा जोड़ी जाए। मातृभाषा, हिंदी और अंग्रेजी को परस्पर सहयोगी भाषा समूह के रूप में देखा जाए।


ये भी पढ़ें- बिहार में शपथ ग्रहण की तैयारी! : एक डिप्टी सीएम रिटायर होंगे, निशांत कुमार को पद दिए जाने की चर्चा

नीति का प्रारूप और उपस्थिति
अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2025 में भाषा शिक्षा नीति निर्माण समिति का गठन हुआ था। समिति ने झारखंड और अन्य राज्यों की शिक्षा पद्धतियों का अध्ययन कर प्रारूप तैयार किया है। इस नीति में तीन प्रमुख शैक्षणिक चरण शामिल हैं। इनमें पूर्व बाल्यावस्था शिक्षा से कक्षा 2 तक, कक्षा 3 से कक्षा 5 तक और कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के चरण हैं। इन चरणों में मातृभाषा और स्थानीय भाषाओं को स्कूली शिक्षा में समाहित करने पर ध्यान दिया गया है। बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह, झारखंड शिक्षा परियोजना के राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन, टीआरआई के निदेशक आलोक शिकारी कच्छप और जैक के सचिव एस.डी. तिग्गा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed