{"_id":"5811edc04f1c1b057fbc3991","slug":"jharkhand-koderma-mines-land-sliding-two-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोडरमा में खनन के दौरान हादसा, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोडरमा में खनन के दौरान हादसा, दो की मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 27 Oct 2016 05:38 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के थाम में गुरुवार सुबह करीब सात बजे एक पत्थर खदान में खनन के दौरान हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी। दोनों ही पोकलेन पर सवार थे और पत्थरों को उठाने के लिए जा रहे थे। पत्थर खदान तिलैया के अड़ी बंगला निवासी विष्णु खटोल का बताया जाता है। हादसे के बाद से खदान मालिक फरार है।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान खदान के मुंशी सुरेंद्र यादव (ग्राम दुरोडीह, डोमचांच निवासी) और मशीन आपरेटर छोटू रविदास (खांडी निवासी) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सुबह में ऑपरेटर पोकलेन मशीन लेकर खनन के लिए नीचे जा रहा था। पीछे से मुंशी पैदल आ रहा था । इसी दौरान बेंचिंग नहीं होने के कारण ऊपर की मिट्टी और पत्थर अचानक गिर गया और उसकी चपेट में दोनों आ गये।
विज्ञापन