{"_id":"5dddfac28ebc3e548d6f2022","slug":"jharkhand-koderma-district-husband-kills-five-family-members-including-pregnant-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: पति ने गर्भवती पत्नी समेत परिवार के पांच लोगों की गला काटकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: पति ने गर्भवती पत्नी समेत परिवार के पांच लोगों की गला काटकर की हत्या
Wed, 27 Nov 2019 10:03 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 27 Nov 2019 10:03 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
झारखंड के कोडरमा जिले के मसमोहना गांव में एक व्यक्ति ने अपने परिवार के पांच सदस्यों की गला काटकर हत्या कर दी। इस निर्मम हत्याकांड में एक गर्भवती महिला की भी हत्या कर दी गई। वहीं, इस हत्याकांड में एक अन्य गंभीर रूप से घायल है जिसको इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन
बताया गया है कि हत्यारा मानसिक रूप से बीमार है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इस निर्मम हत्याकांड की छानबीन में लग गई है।
अभी तक की जांच में पता चला कि रात के करीब ढ़ाई बजे मानसिक रूप से विक्षिप्त इस युवक ने अपने ही परिवार के लोगों को एक-एक करके मौत के घाट उतारना शुरू कर दिया। आरोपी ने अपनी गर्भवती पत्नी समेत पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय गंगा दास ने रात करीब ढ़ाई बजे सबसे पहले धारदार हथियार से अपने बच्चे भोला (3) व बेटी राधिका (4) की गर्दन काट कर हत्या कर दी। इसके बाद वह अपनी मां के कमरे में गया और मां शांति देवी (50) की भी धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। फिर उसने अपनी गर्भवती पत्नी पर हमला कर उसे भी मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
इसके बाद विक्षिप्त व्यक्ति ने अपनी दो भतीजी गीतिका (7) और नीतिका (8) पर भी वार किया, हमले में नितिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गीतिका को कोडरमा सदर अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे रांची के रिम्स अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया है।
बताया जाता है कि घटना के बाद आरोपी ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया, जिसे काफी मशक्कत के बाद सुबह 7:30 बजे कोडरमा के एसडीपीओ, थाना प्रभारी और ग्रामीणों ने कमरे से बाहर निकाला। वहीं, इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम का माहौल है, लोगों ने भी घटनास्थल पर जमा होना शुरू कर दिया है।