Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand khunti three minor girls assault case three accused arrested hostage girl rescued

झारखंड: खूंटी में तीन नाबालिगों से दुष्कर्म में तीन आरोपित गिरफ्तार, बंधक किशोरी मुक्त

Thu, 05 Nov 2026 06:31 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झारखंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झारखंड Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 05 Nov 2026 06:31 AM IST
सार

झारखंड के खूंटी में तीन नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से एक अर्धनिर्मित फार्म हाउस में बंधक बनाई गई किशोरी को सकुशल मुक्त कराया गया। पुलिस ने स्कूटी, दो बाइक और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

विज्ञापन
jharkhand khunti three minor girls assault case three accused arrested hostage girl rescued
Crime News Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खूंटी में तीन नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने एक अर्धनिर्मित फार्म हाउस में बंधक बनाकर रखी गई एक पीड़िता को भी सकुशल मुक्त कराया। पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में इस कार्रवाई की जानकारी दी। घटना में शामिल दो अन्य आरोपित अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


बहला-फुसलाकर ले गए थे आरोपित
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार मुख्य आरोपित की एक पीड़िता से पहले से जान-पहचान थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपितों ने सोमवार को दो सगी बहनों समेत तीन नाबालिग लड़कियों को घूमने के बहाने बहला-फुसलाकर मारंगहादा थाना क्षेत्र ले गए। वहां देर शाम दो पीड़िताओं को घर पहुंचाने का झांसा देकर चार आरोपित अलग-अलग स्थानों पर ले गए और उनके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपित मंगलवार तड़के दोनों पीड़िताओं को खूंटी लाकर छोड़ गए। इसके बाद दोनों पीड़िताएं महिला थाना पहुंचीं और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  झारखंड: जेएसएससी जेई पेपर लीक का आरोपी निकला आईआईटी का पूर्व छात्र, 15 लाख रुपये में बेचता था प्रश्नपत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


फार्म हाउस में बंधक थी तीसरी पीड़िता
पीड़िताओं ने पुलिस को बताया कि उनके साथ गई एक अन्य नाबालिग लड़की को आरोपितों ने मारंगहादा थाना क्षेत्र के ग्राम गाड़ीगांव बाड़ेडीह स्थित एक अर्धनिर्मित फार्म हाउस में बंधक बनाकर रखा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मारंगहादा थाना पुलिस के सहयोग से बताए गए स्थान पर छापेमारी की गई। पुलिस ने बंधक बनाई गई किशोरी को सकुशल मुक्त कराने के साथ ही मौके से तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में खूंटी के महिला थाना में पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कांड संख्या 18/26 दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपित और बरामद सामान
गिरफ्तार आरोपितों में मारंगहादा थाना क्षेत्र के ग्राम गाड़ीगांव बाड़ेडीह निवासी 19 वर्षीय गोपाल मुंडा उर्फ राहुल उर्फ चुड़ू, 18 वर्षीय मनसा टूटी उर्फ टाना तथा खूंटी थाना क्षेत्र के ग्राम तोडंगकेल निवासी 18 वर्षीय मनीष लोहरा शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल एक स्कूटी, दो केटीएम मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन और घटना के समय आरोपितों द्वारा पहने गए कपड़े जब्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed