फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Khunti misdeed of four minor girls returning after seeing the fair

झारखंड: मेला देखकर लौट रही चार नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 16 Jan 2020 03:09 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 16 Jan 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand Khunti misdeed of four minor girls returning after seeing the fair
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Shutterstock

झारखंड के खूंटी में चार नाबालिग लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बताया गया है कि घटना बुधवार शाम की है। छह लड़कियां मकर संक्रांति पर रंग रोड़ा मेला देखकर वापस अपने घर फूंदी गांव लौट रही थीं। 

विज्ञापन


आरोपियों ने लड़कियों को अकेला देखकर पकड़ लिया। इस बीच आरोपियों के चंगुल से दो लड़कियां भागने में सफल रही जबकि चार लड़कियों को आरोपियों ने पकड़ लिया और उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


घटना खूंटी जिले के हादूतामी गांव की है। लड़कियों की उम्र 12 से 15 साल के बीच है और ये सभी पांचवीं-छठवीं कक्षा में पढ़ती हैं। पीड़िताओं ने बताया कि वह सभी मेला देखकर लौट रहीं थीं, तभी रास्ते में तीन बाइक पर सवार छह लड़कों ने उन्हें पकड़ लिया। जिसके बाद उन्हें एक सुनसान जगह ले गए और घटना को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया है कि एक आरोपी की पहचान हो गई है, जबकि बाकियों की पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि जिस आरोपी की पहचान हुई है वह लड़कियों के साथ ही पढ़ता है। पुलिस ने पीड़िताओं से पूछताछ करने के बाद उन्हें चिकित्सा जांच के लिए भेजा है। 


घटनास्थल से भागने में सफल रही दो लड़कियां जब घर पहुंची तो उन्होंने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजान ने घटनास्थल पर पहुंचकर लड़कियों को छुड़ाया। जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस का कहना है कि एक आरोपी की पहचान हो गई है। अब आगे की कार्रवाई जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed