कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद शिबू सोरेन के फेफड़ों में संक्रमण, गुरुग्राम के मेदांता में आज होंगे भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड मुक्ति मोर्चा सुप्रीमो और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन को बेहतर इलाज के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले मंगलवार को भर्ती किया जाएगा। इसके लिए उन्हें रांची से आज दिल्ली लाया जा रहा है। शिबू सोरेन के बेटे व झारखंड के मौजूदा सीएम हेमंत सोरेन ने बताया कि उनके पिता की तबीयत स्थिर है। वह सुरक्षा के लिहाज से उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में ले जा रहे हैं।
Jharkhand Mukti Morcha (JMM) Chief and former Jharkhand CM, Shibu Soren is being taken to Delhi from Medanta hospital in Ranchi where he was admitted.
विज्ञापन
CM Hemant Soren says, "My father is stable. We are shifting him to a hospital in Delhi as a precautionary measure". pic.twitter.com/mnAqByVtP8विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 25, 2020
बता दें कि शिबू सोरेन को मंगलवार शाम भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस से नई दिल्ली ले जाया जाएगा। वे बोकारो से इस ट्रेन में बैठेंगे। इसके लिए भुवनेश्वर से ही एक स्पेशल कोच राजधानी में लगाई जा रही है। बोकारो के स्टेशन प्रबंधक के अनुसार ट्रेन बोकारो स्टेशन शाम 7:00 बजे पहुंचेगी और 7.40 बजे बोकारो स्टेशन से खुलेगी। उनका इलाज रांची के मेदांता में तीन डॉक्टरों की टीम कर रही थी। उनके फेफड़ों में संक्रमण का पता चला है। कुछ दिन पहले ही शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रूपी सोरेन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
शिबू सोरेन को मंगलवार सुबह ही प्लाज्मा चढ़ाया गया
मेदांता अस्पताल के प्रबंधक के अनुसार, शिबू सोरेन को मंगलवार सुबह ही प्लाज्मा चढ़ाया गया है, जो रिम्स से मंगाया गया था। अस्पताल के डॉ. मुख्तार ने बताया कि उनकी तबीयत फिलहाल स्थिर है। उन्होंने बताया कि उन्हें कोवि-19 के इतर और भी बीमारी पहले से हैं, जिनका इलाज पूर्व में भी मेदांता, गुरुग्राम में चल रहा था। यही वजह है कि डॉक्टर नरेश त्रेहान अपनी निगरानी में उनका इलाज करना चाहते हैं।
झारखंड के तीन बार मुख्यमंत्री रहे शिबू सोरेन बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। दो दिन तक होम आइसोलेशन में रहने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। इसके बाद उन्हें सोमवार को रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।