फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: JMM Sarfaraz Ahmad BJP Pradeep Verma elected to Rajya Sabha unopposed

झारखंड: झामुमो से सरफराज अहमद राज्यसभा के लिए चुने गए; भाजपा के प्रदीप वर्मा भी निर्विरोध निर्वाचित

Thu, 14 Mar 2024 06:36 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 14 Mar 2024 06:36 PM IST
सार

झारखंड में राज्यसभा की छह सीटें हैं। अन्य चार में से दो-दो पर राज्य की सत्तारूढ़ झामुमो और विपक्षी भाजपा का कब्जा है।

विज्ञापन
Jharkhand: JMM Sarfaraz Ahmad BJP Pradeep Verma elected to Rajya Sabha unopposed
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता सरफराज अहमद और भाजपा के प्रदीप वर्मा गुरुवार को झारखंड से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए। रिटर्निंग ऑफिसर सैयद जावेद हैदर ने उन्हें निर्वाचन का प्रमाण पत्र सौंपा। हैदर ने बताया कि झारखंड में दो राज्यसभा सीटों के लिए केवल दो उम्मीदवार मैदान में थे, इसलिए उन्हें निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


संसद के उच्च सदन में झारखंड की आवाज बनने की कोशिश करूंगा: प्रदीप वर्मा
प्रमाण पत्र लेने के बाद प्रदीप वर्मा ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपने के लिए भाजपा नेतृत्व को धन्यवाद दिया। राज्य भाजपा के महासचिव ने कहा कि पार्टी ने मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी दी है। मैं इसके लिए अपने वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद देता हूं। मैं संसद के उच्च सदन में झारखंड की आवाज बनने की कोशिश करूंगा।
विज्ञापन


झारखंड से संबंधित मुद्दों को राज्यसभा में उठाएंगे: अहमद
जनवरी में विधायक पद से इस्तीफा देने वाले अहमद ने कहा कि वह झारखंड से संबंधित मुद्दों को राज्यसभा में उठाएंगे। अहमद पीएचडी हैं। उनका राजनीति अनुभव भी काफी लंबा है। वे पहली बार 1980 में अविभाजित बिहार में विधायक के रूप में चुने गए। उन्होंने संसद में 1984 से 1989 तक गिरिडीह का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकाल 3 मई को समाप्त हो जाएगा
दरअसल, दो मौजूदा सांसदों भाजपा के समीर ओरांव और कांग्रेस के दिरज प्रसाद साहू का कार्यकाल 3 मई को समाप्त हो जाएगा। इन्हीं दोनों सीटों के भरने के लिए यह प्रक्रिया की गई। झारखंड में राज्यसभा की छह सीटें हैं। अन्य चार में से दो-दो पर राज्य की सत्तारूढ़ झामुमो और विपक्षी भाजपा का कब्जा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed