फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand/jmm-protest-mines-minerals-amendment-bill-hemant-soren

Jharkhand News: खनिज विधेयक पर झामुमो का हल्लाबोल! हेमंत सोरेन की अगुवाई में बैठक, आंदोलन की बनेगी रणनीति

Thu, 20 Aug 2026 05:53 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Thu, 20 Aug 2026 05:53 PM IST
सार

खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो आंदोलन की तैयारी में जुट गया है। रांची में सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में पार्टी की अहम बैठक चल रही है, जिसमें राज्य के हितों और केंद्र के खिलाफ आंदोलन की रणनीति पर मंथन किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
jharkhand/jmm-protest-mines-minerals-amendment-bill-hemant-soren
विधेयक के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बनाई रणनीति। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार द्वारा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक को संसद के दोनों सदनों से पारित किए जाने के बाद झारखंड में सियासी हलचल तेज हो गई है। इस विधेयक के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने आंदोलन को राज्यव्यापी स्वरूप देने की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

इसी कड़ी में गुरुवार को रांची में मुख्यमंत्री एवं झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक चल रही है। बैठक में केंद्र सरकार के खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के संभावित प्रभावों, राज्य के हितों और इसके विरोध में आगे की रणनीति पर विस्तार से मंथन किया जा रहा है।

विज्ञापन

झामुमो पहले ही इस विधेयक को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करा चुका है। पार्टी का कहना है कि खनिज संपदा से जुड़े मुद्दे झारखंड के आर्थिक और सामाजिक हितों से सीधे जुड़े हैं। ऐसे में विधेयक के प्रावधानों को लेकर राज्य सरकार और झामुमो की ओर से लगातार आपत्ति जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: मां की हत्या कर रची लूट की कहानी! 45 हजार के लालच में बेटे ने उतारा मौत के घाट; पुलिस ने खोला राज

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक को आगामी आंदोलन की रूपरेखा तय करने के लिहाज से अहम माना जा रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी बैठक में शामिल हैं। माना जा रहा है कि बैठक के बाद झामुमो केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन को लेकर बड़ा फैसला ले सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed