{"_id":"5ee35cd64965b03d9269dc64","slug":"jharkhand-jaguar-unit-crpf-and-bdds-recovered-40-ieds-and-diffused-on-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड : नक्सलियों की घातक योजना नाकाम, सुरक्षाबलों ने बरामद किए 40 आईईडी बम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड : नक्सलियों की घातक योजना नाकाम, सुरक्षाबलों ने बरामद किए 40 आईईडी बम
Fri, 12 Jun 2020 04:15 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चाईबासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चाईबासा
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 12 Jun 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
नक्सली (फाइल फोटो)
झारखंड के चाईबासा में पुलिस और सीआरपीएफ ने एक संयुक्त ऑपरेशन नक्सलियों की खतरनाक योजना को विफल कर दिया। झारखंड जगुआर इकाई, सीआरपीएफ और बीडीडीएस ( बम का पता लगाने और निष्क्रिय करने वाला दस्ता) के संयुक्त अभियान में 40 आईईडी बम बरामद किए गए। सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए गोइलकेरा पुलिस स्टेशन की सीमा में 500 फीट क्षेत्र को कवर करते हुए उन्हें एक सीरीज में लगाया गया था। आईईडी को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया। इन इलाकों में सुरक्षाबलों द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पहले बरामद 40 आईईडी के बाद जारी सर्च अभियान में टीमों ने पिछले स्थान से 1.5 किमी दूरी पर 24 आईईडी बम बरामद किए। ये 250 फीट के क्षेत्र को कवर करने वाले कॉर्डेक्स तारों से जुड़े सीरीज में लगाए गए थे। चाईबासा के एसपी इंद्रजीत महथा ने बताया कि सभी आईईडी को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया।
विज्ञापन