फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand IED recovered in West Singhbhum Bihar Chief Minister Nitish rally in Ramgarh postponed till 3 Feb

Jharkhand: पश्चिमी सिंहभूम में IED बरामद; रामगढ़ में बिहार के CM नीतीश की रैली 3 फरवरी तक के लिए स्थगित

Thu, 11 Jan 2024 07:10 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 11 Jan 2024 07:10 PM IST
सार

सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि सुरक्षा बलों को मिसिर बेसरा सहित प्रतिबंधित माओवादी नेताओं की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद सुरक्षा बल पिछले एक साल से जिले के मुख्य कोल्हान क्षेत्र पर नजर रखे हुए हैं।

विज्ञापन
Jharkhand IED recovered in West Singhbhum Bihar Chief Minister Nitish rally in Ramgarh postponed till 3 Feb
पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में माओवादी विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने गुरुवार को एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किया। आईईडी गोईलकेरा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत मेरालगड़ा गांव के पास एक जंगल में मिला। सात किलोग्राम वजनी आईईडी को बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही नष्ट कर दिया।

विज्ञापन


सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि सुरक्षा बलों को मिसिर बेसरा सहित प्रतिबंधित माओवादी नेताओं की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद सुरक्षा बल पिछले एक साल से जिले के मुख्य कोल्हान क्षेत्र पर नजर गड़ाए हुए हैं। मिसिर बेसरा के सिर पर एक करोड़ रुपये का इनाम है। इससे पहले सुरक्षाकर्मियों ने बुधवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जंगल से 5 किलोग्राम का आईईडी बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया था।
विज्ञापन


बिहार के मुख्यमंत्री की रैली टली
इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की झारखंड में सार्वजनिक रैली तीन फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई है। पार्टी के एक पदाधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। नीतीश कुमार 21 जनवरी को रामगढ़ जिले में रैली को संबोधित करने वाले थे। झारखंड जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष खीरू महतो ने बताया कि 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्म शताब्दी समारोह और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मद्देनजर रैली अब 3 फरवरी को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed