फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: high school girl committed suicide

बर्दाश्त नहीं हुई प्रेमी की पिटाई, फांसी पर झूली दसवीं की छात्रा

Sat, 05 Dec 2015 04:12 PM IST
Updated Sat, 05 Dec 2015 04:12 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand: high school girl committed suicide

झारखंड के बोकारो में दसवीं कक्षा की छात्रा ने बृहस्पतिवार को परिजनों की डांट से आहत होकर खुदकुशी कर ली। परिजन युवती के पडोस के युवक से प्रेम संबंधों के चलते नाराज चल रहे थे।

विज्ञापन


इसलिए वो उसे डांटते थे, लेकिन छात्रा युवक से अलग होने के लिए तैयार ही नहीं थी। वह इस बात से भी नाराज थी कि उसके घरवालों ने उसके प्रेमी युवक की पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार बोकारो के राजकीय हाईस्कूल की दसवीं की छात्रा ने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार छात्रा का पडोस में रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसके चलते उसके घरवाले उससे नाराज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग से नाराज थे छात्र के परिजन

Jharkhand: high school girl committed suicide

वह कई बार उसे युवक से मिलने से भी इंकार कर चुके थे लेकिन वह उनकी सुनने को तैयार नहीं थी। नवादीह थाना इंचार्ज राम चंद्र राम ने बताया कि छात्रा इस बात से भी नाराज चल रही‌ थी कि उसके परिजनों ने कुछ दिन पहले प्रेमी युवक की पिटाई कर दी थी।

बुधवार को स्‍थानीय लोगों ने उसे युवक के साथ घूमते भी देखा, जिसके बाद से ही वह परेशान चल रही थी। इसके बाद उसने आत्महत्या जैसा खतरनाक कदम उठा लिया।

पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं छात्रा की मौत के बाद उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। हर कोई उसकी मौत से आहत दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed