फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand High Court takes suo moto of Ankita murder case, DGP and Chief Secretary summoned

अंकिता हत्याकांड: झारखंड हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, विधायक बोले- 'दोषियों को चौराहे पर गोली मार दो'

Tue, 30 Aug 2022 02:18 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 30 Aug 2022 02:18 PM IST
सार

झारखंड के दुमका में हुए अंकिता हत्याकांड मामले को हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है। अदालत ने इस मामले में संबंधित अधिकारियों को तलब किया है। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश जारी किए हैं। 

विज्ञापन
Jharkhand High Court takes suo moto of Ankita murder case, DGP and Chief Secretary summoned
Jharkhand High Court - फोटो : Social Media

विस्तार

झारखंड के दुमका में अंकिता राज हत्याकांड मामले को उच्च न्यायालय ने स्वतः संज्ञान लिया है। मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस मामले से जुड़ी फाइलों के साथ डीजीपी और मुख्य सचिव को भी तलब किया है। इसके साथ ही अदालत ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि दुमका हत्याकांड के बाद झारखंड के कई जिलों में उबाल है। कई संगठन अंकिता की हत्या के आरोपी शाहरुख को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। तो वहीं भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर तुष्टीकरण का आरोप लगाया है। वहीं, निर्दलीय विधायक सरयू राय ने अंकिता हत्याकांड पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे दोषियों को चौराहे पर गोली मार देनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


FSL की टीम घटनास्थल पर पहुंची
झारखंड सीआईडी के डीएसपी संदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि हमारे साथ फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम, फिंगर प्रिंट ब्यूरो की टीम और सीआईडी की टीम है। हम साक्ष्य एकत्रित कर रहे हैं। जल्द से जल्द साक्ष्य इकट्ठा कर कोर्ट को सौंपा जाएगा। वहीं इस मामले में एसडीपीओ के नाम को लेकर बवाल मच गया था, जिसके बाद एसडीपीओ नूर मुस्तफा को जांच से हटा दिया गया है। 


इस तरह से घटना को दिया था अंजाम
बता दें कि, 23 अगस्त को एकतरफा प्यार में पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने छात्रा पर पेट्रोल छिड़क कर उसे आग के हवाले कर दिया था। घटना के वक्त वह घर में सो रही थी। यह हमला मंगलवार की सुबह करीब 4.30 बजे हुआ। युवती ने अपने बयान में बताया कि सुबह में आरोपी शाहरुख कमरे की खिड़की के सामने खड़ा था। वह एक ज्वलनशील तरल और एक माचिस के साथ एक कैन पकड़े हुए था।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने ज्वलनशील तरल कमरे में फेंक दिया और पर्दे जला दिए। उसने और भी अधिक तरल पदार्थ कमरे के अंदर फेंक दिया ताकि वह बच न सके। नूर मुस्तफा ने कहा वह अंदर बुरी तरह से फंस गई थी। उसे उसके परिवार और पड़ोसियों द्वारा बचाया गया और उसे दुमका मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जिसने आकलन किया कि वह 95 फीसदी जली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed