{"_id":"e46d646c186a4c8a075ea5cc1c4d57b4","slug":"jharkhand-hemant-soren-simon-marandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेमंत सोरेन ने साइमन मरांडी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेमंत सोरेन ने साइमन मरांडी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया
टीम डिजिटल/ अमर उजाला दिल्ली
Updated Wed, 07 May 2014 05:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्री साइमन मरांडी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार राज्यपाल डा सैयद अहमद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अनुशंसा पर आज राज्य के खाद्य, उपभोक्ता एवं नागरिक आपूर्ति मामलों के मंत्री साइमन मरांडी को राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया।
इससे पूर्व कांग्रेस कोटे के मंत्री चंद्रशेखर दूबे उर्फ ददई दूबे को इस वर्ष 19 फरवरी को बर्खास्त किया गया था। साइमन मरांडी झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता हैं जो पिछले कुछ दिनों से पार्टी के नेतृत्व से नाराज चल रहे थे।
विज्ञापन
साइमन मरांडी राजमहल लोकसभा सीट से विजय हांसदा को झामुमो प्रत्याशी बनाये जाने के बाद पार्टी और सरकार के विरोध में उतर गये थे।
वह लगातार सरकार और पार्टी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे। साइमन हेमंत सरकार के दूसरे मंत्री होंगे, जिन्हें बरखास्त किया जायेगा।
इससे पहले कांग्रेस कोटे से मंत्री बने चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे को सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ लगातार बयानबाजी करने के आरोप में बरखास्त किया गया था।
विज्ञापन