फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Hemant Soren meets ruling camp MLAs Cong leader says govt in majority

Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत ने की सत्तारूढ़ विधायकों के साथ अहम बैठक, मंत्री बोले- सरकार बहुमत में

Sat, 20 Aug 2022 10:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 20 Aug 2022 10:39 PM IST
सार

झारखंड के मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (आर) की गठबंधन सरकार बहुमत में है। हमें आगे भी राज्य के विकास के लिए काम करना होगा।

विज्ञापन
Jharkhand Hemant Soren meets ruling camp MLAs Cong leader says govt in majority
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को रांची में एक अहम बैठक की। सीएम के आवास पर हुई बैठक में सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायक शामिल हुए। बैठक के बाद कांग्रेस नेता और झारखंड के मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (आर) की गठबंधन सरकार बहुमत में है। हमें आगे भी राज्य के विकास के लिए काम करना होगा। गुप्ता ने बताया कि बैठक में राज्य का कैसे सर्वांगीण विकास हो और कैसे जनता की आशा और आकांक्षाओं की पूर्ति हो इन सभी मुद्दों पर गंभीरतापूर्वक विचार हुआ है। 

विज्ञापन


बैठक ऐसे वक्त हुई, जब सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड उच्च न्यायालय को सीएम सोरेन के खिलाफ जांच की मांग करने वाली जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करने रोक दिया है। याचिका में राज्य के खनन मंत्री के रूप में सीएम पर खुद को खनन पट्टा देने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने इस साल फरवरी में कहा था कि सोरेन ने अपने पद का दुरुपयोग किया और खुद को खनन पट्टे आवंटित किए। यह एक ऐसा मुद्दा है जिसमें हितों के टकराव और भ्रष्टाचार दोनों शामिल हैं। उन्होंने सोरेन पर जनप्रतिनिधित्व कानून के प्रावधानों का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के रेड अलर्ट पर सरकार की नजर
देश के पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश से मची तबाही के बीच झारखंड के सरायकेला-खरसांवा, पश्चिमी एवं पूर्वी सिंहभूम जिलों समेत अनेक इलाकों में अगले 48 घंटों के लिए भारी वर्षा का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने बैठक में इसकी तैयारियों पर चर्चा की।

ऑपरेशन लोटस की अटकलों के बीच बैठक

  • दरअसल, कांग्रेस के तीन विधायक 48 लाख नकदी के साथ पश्चिम बंगाल में पकड़े गए थे। इसके बाद से ही कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा अलर्ट मोड में हैं। दोनों ही दल किसी भी तरह की टूट से बचने के लिए पहले से ही तैयार रहना चाहते हैं। 
  • इससे पहले कांग्रेस के तीन विधायक 48 लाख नकदी के साथ पश्चिम बंगाल में पकड़े गए थे। इसके बाद से ही कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा अलर्ट मोड में हैं। दोनों ही दल किसी भी तरह की टूट से बचने के लिए पहले से ही तैयार रहना चाहते हैं। 


क्या है मामला?
झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार को गिराने की साजिश रचने में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में पश्चिम बंगाल पुलिस ने 30 जुलाई को तीन विधायकों सहित कुल पांच लोगों को 49 लाख रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया था।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आरक्षण के मुद्दे पर पैनल गठन के लिए दी मंजूरी

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को एक पैनल के गठन को मंजूरी दी है। ये पैनल अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण से संबंधित मुद्दों पर उनकी सरकार को सुझाव देगा। दरअसल, झामुमो के नेतृत्व वाली हेमंत सरकार, सरकारी नौकरियों और सरकारी उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश के लिए अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और ओबीसी के लिए कोटा बढ़ाने पर विचार कर रही है। सरकार द्वारा गठित पैनल झारखंड में एससी, एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षण सीमा बढ़ाने से संबंधित सभी मुद्दों पर विचार करेगी और राज्य सरकार को सुझाव देगी।



साथ ही सरकार के बयान में बकाया गया है कि सीएम ने गुमला में कुछ लोगों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। इन लोगों ने छोटानागपुर किरायेदारी अधिनियम (सीएनटी अधिनियम) और संथाल परगना किरायेदारी अधिनियम में संशोधन का विरोध करने के लिए पत्थलगड़ी आंदोलन का समर्थन किया था। इस मामले में गुमला पुलिस स्टेशन में 2016 में मामले दर्ज किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed