फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Hemant government transferred many officers, many were given new responsibilities

Jharkhand: हेमंत सरकार ने किए कई अधिकारियों के तबादले, कई को दी गई नई जिम्मेदारियां; जानें किसको कहां भेजा

Wed, 18 Jun 2025 09:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 18 Jun 2025 09:03 PM IST
सार

Jharkhand: सरकार ने यह भी निर्देश दिया है कि जिन अधिकारियों के स्थान पर किसी और की नियुक्ति हो चुकी है, और जिनका अभी तक कहीं पदस्थापन नहीं हुआ है, वे कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग में जाकर योगदान दें।

विज्ञापन
Jharkhand: Hemant government transferred many officers, many were given new responsibilities
सांकेतिक - फोटो : META AI

विस्तार

 झारखंड सरकार ने 18 जून 2025 को कुछ अधिकारियों का तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं। इस संबंध में जारी अधिसूचना के अनुसार, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत राजीव रंजन कुमार का स्थानांतरण कर उन्हें माटी कला बोर्ड, रांची का प्रबंध निदेशक सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें मुख्यमंत्री, लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड, रांची के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। राजीव रंजन कुमार झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं और पलामू उनके गृह जिला है।

विज्ञापन


इसी तरह, श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग में अपर सचिव के रूप में तैनात नागेन्द्र पासवान को पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद के पद पर भेजा गया है। वे भी झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं और हजारीबाग उनके गृह जिला है।

विज्ञापन


सरकार ने यह भी निर्देश दिया है कि जिन अधिकारियों के स्थान पर किसी और की नियुक्ति हो चुकी है, और जिनका अभी तक कहीं पदस्थापन नहीं हुआ है, वे कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग में जाकर योगदान दें।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: 12वीं पास छात्रों को मिलेगा आईटी सेक्टर में करियर बनाने का मौका, HCL टेक व राज्य सरकार में हुआ करार

इसके अलावा एक और आदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2021 बैच के अधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता को अनुमंडल पदाधिकारी, हुसैनाबाद (पलामू) के पद पर नियुक्त किया गया है। उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 14 के तहत हुसैनाबाद अनुमंडल के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्तियाँ भी दी गई हैं। यह आदेश राज्यपाल के निर्देश पर जारी किया गया है और सभी संबंधित विभागों व अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed