फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand HC asks ED whether its report on conspiracy can share with state government officials

Jharkhand : HC ने ईडी से पूछा- क्या राज्य सरकार से साझा कर सकते हैं रिपोर्ट, झूठे मामले में साजिश रचने का आरोप

Fri, 24 Nov 2023 12:13 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 24 Nov 2023 12:13 AM IST
सार

बता दें, आरोपियों की शिकायत पर ध्यान देते हुए हाईकोर्ट ने आठ नवंबर को ईडी को आदेश दिया था कि आप मामले की जांच और सील बंद कवर में आरोपों की रिपोर्ट सौंपे। मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा और जस्टिस आनंद सेन ने इस रिपोर्ट को देखा और वापस एजेंसी को वकील को दे दिया।

विज्ञापन
Jharkhand HC asks ED whether its report on conspiracy can share with state government officials
Jharkhand High Court - फोटो : Social Media

विस्तार

झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई पर बवाल मचा हुआ है। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े कथित जमीन घोटाले के मामले में कई आरोपियों को जेल में बंद कर रखा है। जेल में बंद कई आरोपियों ने आरोप लगाया है कि ईडी उनके खिलाफ कथित रूप से साजिश रच रही है। मामले में गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट ने ईडी से पूछा कि क्या जेल में बंद कथित आरोपियों के आरोपों पर राज्य सरकार से रिपोर्ट साझा करेगी।  

विज्ञापन

बता दें, आरोपियों की शिकायत पर ध्यान देते हुए हाईकोर्ट ने आठ नवंबर को ईडी को आदेश दिया था कि आप मामले की जांच और सील बंद कवर में आरोपों की रिपोर्ट सौंपे। मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा और जस्टिस आनंद सेन ने इस रिपोर्ट को देखा और वापस एजेंसी को वकील को दे दिया। कोर्ट ने वकील से पूछा कि क्या एजेंसी यह रिपोर्ट राज्य सरकार के अधिकारियों से साथ साझा कर सकती है। 

विज्ञापन

मामले की अब अगली सुनवाई 15 दिसंबर को तय की गई है। इसी दिन ईडी अदालत को बताएगी कि वे रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप सकते हैं या नहीं। एजेंसी की मानें तो यह रिपोर्ट बेहद संवेदनशील है, क्योंकि इसमें उसमें उनके अधिकारियों की जांच और निष्कर्ष शामिल है। बता दें, ईडी ने तीन नवंबर को रांची जेल में तलाशी ली थी, उन्हें शक था कि एक जमीन घोटाले मामले में गवाहों और सबूतों के साथ छेड़छाड़ की साजिश रची जा रही है। छापेमारी के दौरान मिले सबूतों के आधार पर एजेंसी ने जेल के तीन अधिकारियों को तलब किया है, जिसमें बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल के अधीक्षक हामिद अख्तर, जेलर नसीम और हेड क्लर्क दानिश शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें, इसी मामले में ईडी ने 14-15 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसमें आईएएस अधिकारी छवि रंजन भी शामिल हैं। छवि पहले राज्य समाज कल्याण विभाग के निदेशक और रांची के उपायुक्त के रूप में कार्यरत थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed