{"_id":"61fff580d0db1d252f10bdd6","slug":"jharkhand-gumla-government-hospital-kept-dead-body-for-treatment-inqiury-ordered-news-and-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: सरकारी अस्पताल में नर्स की लापरवाही से हुई मरीज की मौत, घंटे तक मुर्दे के इलाज का बहाना करते रहे डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: सरकारी अस्पताल में नर्स की लापरवाही से हुई मरीज की मौत, घंटे तक मुर्दे के इलाज का बहाना करते रहे डॉक्टर
Sun, 06 Feb 2022 09:51 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुमला
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sun, 06 Feb 2022 09:51 PM IST
सार
अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर आनन्द उरांव ने कहा कि अस्पताल में इलाज में लापरवाही की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के गुमला से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां के सदर अस्पताल में नर्स की लापरवाही के चलते एक मरीज की मौत हो गई। लेकिन जब इसे लेकर परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर चढ़ाई बोली, तो डॉक्टरों ने बहानेबाजी करते हुए मुर्दे का ही इलाज करने की बात कह दी। चौंकाने वाली बात यह है कि अस्पताल के अधिकारी लगातार दो घंटे तक शव को रखकर बहाना बनाते रहे कि वे मरीज का इलाज कर रहे हैं।
सांस की बीमारी के इलाज के लिए भर्ती हुई थी मरीज
गुमला सदर अस्पताल में कामडारा प्रखंड के हापु कामा टोली की रहने वाली 70 वर्षीय दुलारी देवी को सांस एवं अन्य बीमारी के चलते सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसे महिला वार्ड में भर्ती होने के लिए भेज दिया। इस बीच नर्स की लापरवाही की वजह से दुलारी देवी आधे घंटे तक स्ट्रेचर पर ही पड़ी रहीं। बताया गया है कि उसकी स्ट्रैचर पर ही मौत हो गई थी।
उधर परिवारवालों ने जब नर्स के रवैए पर सवाल खड़े किए तो आनन-फानन में मरीज को वॉर्ड ले जाकर नर्स इलाज करने का बहाना करने लगीं। लगभग दो घंटे तक मृत दुलारी को पानी चढ़ाया गया। बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर आनन्द उरांव ने कहा कि अस्पताल में इलाज में लापरवाही की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर नर्स पर कार्रवाई की जाएगी।