{"_id":"2a97f44637e2f37b6213f36480860491","slug":"jharkhand-govt-release-notice-to-officer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंडः मुख्यमंत्री से उलझना अफसर को पड़ा महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंडः मुख्यमंत्री से उलझना अफसर को पड़ा महंगा
टीम डिजिटल / अमर उजाला
Updated Thu, 22 Jan 2015 02:36 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से दुर्व्यवहार मामले में हटाए गए मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती को राज्य सरकार ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में सजल चक्रवर्ती द्वारा किए गए व्यवहार को गलत करार दिया गया है। नोटिस में चक्रवर्ती के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही गई है। सजल चक्रवर्ती से राज्य सरकार ने तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
मालूम हो कि बीते 20 जनवरी को राज्य सरकार की एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में सजल चक्रवर्ती ने राज्य के मुख्यमंत्री रघुवरदास की एक टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी, और वे अपनी डायस से उठ गए थे।
विज्ञापन
वहीं इस मामले के बाद सजल चक्रवर्ती को उनके पद से हटा दिया गया। फिलहाल राज्य सरकार ने विकास आयुक्त के पद पर तैनात आरएस पोद्दार को मुख्य सचिव का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा है। सूत्रों के मुताबिक राजीव गौबा को झारखंड के नए मुख्य सचिव की जिम्मेदारी दी जाएगी। आगामी 27 जनवरी को वे पदभार ग्रहण कर सकते हैं।
विज्ञापन