फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand government utilises 86 percent of total revised budget allocation for 2021 22

झारखंड: हेमंत सरकार ने 2021-22 के लिए कुल संशोधित बजट आवंटन का 86 फीसदी ही किया उपयोग

Mon, 11 Apr 2022 02:08 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 11 Apr 2022 02:08 AM IST
सार

वित्त विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2021-22 में 31 मार्च, 2022 तक योजना मद में 41,907.04 करोड़ रुपये की राशि का औपबंधिक खर्च हुआ है।

विज्ञापन
Jharkhand government utilises 86 percent of total revised budget allocation for 2021 22
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : PTI

विस्तार

झारखंड सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए कुल संशोधित बजट आवंटन का 86 प्रतिशत उपयोग किया है। राज्य सरकार ने बजटीय राशि 89,211 करोड़ 54 लाख रुपये की राशि में से 77,142 करोड़ 53 लाख रुपये खर्च किए हैं।

विज्ञापन


हेमंत सोरेन सरकार ने 3 मार्च, 2021 को राज्य विधानसभा में 2021-22 के लिए योजना मद पर 53,333.66 करोड़ रुपये और स्थापना मद र्ष पर 37,943.34 करोड़ रुपये सहित 91,277 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था।
विज्ञापन


योजना मद में 41,907.04 करोड़ रुपये हुए खर्च
सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि वित्त विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2021-22 में 31 मार्च, 2022 तक योजना मद में 41,907.04 करोड़ रुपये की राशि का औपबंधिक खर्च हुआ है जो संशोधित योजना बजट के उपबंध (50,489.31 करोड़ रुपये) का कुल 83 प्रतिशत है जबकि वित्तीय वर्ष 2021-22 में स्थापना मद में 35,235.49 करोड़ रुपये खर्च हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पिछले वित्तीय वर्ष के लिए अनुमानित बजट राशि 91,277 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था जिसे बाद में पुनरीक्षित कर 89211 करोड़ 54 लाख रुपये कर दिया गया। इसमें से 31 मार्च, 2022 तक कुल 77142 करोड़ 53 लाख रुपये खर्च कर दिए गए जो पूरे पुनरीक्षित बजट का लगभग 86 प्रतिशत है।

इसी प्रकार, योजना मद में राज्य सरकार ने पिछले वर्ष 50,489 करोड़ 31 लाख रुपये में से 41,907 करोड़ चार लाख रुपये व्यय किए जो कुल तय राशि का 83 प्रतिशत है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2021-22 में केन्द्रीय करों में हिस्सेदारी में 27,734.67 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई, जो विगत वर्ष 2020-21 में प्राप्त 19,712.23 करोड़ रुपये के विरूद्ध 8,022.44 करोड़ रुपये अधिक है।


हाल ही में समाप्त हुए बजट सत्र में, भाजपा के नेतृत्व वाले विपक्ष ने राज्य विधानसभा में झारखंड सरकार पर बजट आवंटन के खराब उपयोग का आरोप लगाया था।वझारखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 1,01,101 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है और योजना मद पर लगभग 57,259 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed