{"_id":"62aa5099812f1e503d5bf787","slug":"jharkhand-government-seeks-explanation-from-ranchi-ssp-over-putting-up-posters-of-violence-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand Voilence: आरोपितों के पोस्टर लगाने पर गृह सचिव ने रांची के एसएसपी से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand Voilence: आरोपितों के पोस्टर लगाने पर गृह सचिव ने रांची के एसएसपी से मांगा स्पष्टीकरण
Thu, 16 Jun 2022 03:07 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 16 Jun 2022 03:07 AM IST
सार
गृह सचिव राजीव अरुण ने कहा कि पोस्टर लगाना गैरकानूनी है और माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा पारित 9 मार्च, 2020 के आदेश के खिलाफ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
विस्तार
झारखंड में पिछले हफ्ते जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा के बाद पुलिस ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है। इसी के तहत पुलिस ने रांची में हिंसक प्रदर्शनों में शामिल लोगों की तस्वीरों वाले पोस्टर लगाए थे।
विज्ञापन
वहीं अब राज्य के गृह सचिव राजीव अरुण एक्का ने बुधवार शाम को एसएसपी से गैरकानूनी कृत्य पर स्पष्टीकरण मांगा। इसके बाद पुलिस ने कुछ खामी का हवाला देते हुए राज्य की राजधानी के विभिन्न हिस्सों से उन्हें हटा लिए। पोस्टर मंगलवार को लगाए गए थे।
विज्ञापन
राजीव अरुण गृह, जेल और आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव हैं। उन्होंने कहा कि यह गैरकानूनी है और माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा पारित 9 मार्च, 2020 के आदेश के खिलाफ है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि रांची में 10 जून को पैगंबर मोहम्मद पर विवादास्पद टिप्पणी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे, जिसमें दो लोगों की जान चली गई थी और दो दर्जन लोग घायल हो गए थे। हालांकि इस हिंसा में पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं थी।