{"_id":"61e136ce3ee83604903b7a37","slug":"jharkhand-government-decided-for-the-ration-card-holders-that-they-have-to-take-ration-every-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: राशनकार्ड धारकों के लिए आया नया नियम, हर महीने राशन नहीं लिया तो होगा बड़ा नुकसान; जानें सरकार ने क्या किया है फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: राशनकार्ड धारकों के लिए आया नया नियम, हर महीने राशन नहीं लिया तो होगा बड़ा नुकसान; जानें सरकार ने क्या किया है फैसला
Fri, 14 Jan 2022 02:09 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 14 Jan 2022 02:09 PM IST
सार
राशनकार्ड धारकों को हर महीने राशन का उठान करना होगा। ऐसा न करने पर वे अगले महीने उस राशन के हकदार नहीं होंगे। यह नया नियम जनवरी, 2022 से लागू हो गया है।
विज्ञापन
राशन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड में राशन कार्ड धारकों के लिए सरकार ने नया नियम लागू किया है। फैसला किया गया है कि अगर आप राशन कार्ड धारक हैं, तो आपको हर महीने राशन लेना अनिवार्य होगा। ऐसा न करने पर आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। नए नियम के तहत जनवितरण प्रणाली की दुकान से किसी महीने राशन न उठाने पर अगले महीने में आप उस राशन के हकदार नहीं होंगे। यह आदेश जनवरी, 2022 से लागू हो गया है।
विज्ञापन
उधर, जनवितरण प्रणाली दुकानदार संघ ने सरकार के इस नए फैसले पर विरोध जताया है। संघ के अध्यक्ष ज्ञानदेव झा का कहना है कि इस आदेश से लाखों राशनकार्ड धारकों का बड़ा नुकसान होगा। कहा कि बहुत से लोग हैं, जिन्हें नए नियमों के बारे में पता नहीं है। ऐसे में अगर वे किसी महीने राशन नहीं लेते हैं तो वे उस महीने का राशन नहीं ले पाएंगे।
विज्ञापन
दुकानदारों की गई सूचना देने की जिम्मेदारी
प्रदेश के 60 लाख राशनकार्ड धारकों तक यह जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी पीडीएस दुकानदारों को दी गई है। खासकर ग्रामीण इलाकों के राशनकार्ड धारकों को यह सूचना देनी जरूरी है। सरकार का कहना है कि योजना को पारदर्शी बनाने व कालाबजारी रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन