फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand government asked special package

झारखंड सरकार ने मांगा विशेष पैकेज

Fri, 03 May 2013 06:40 PM IST
रांची/इंटरनेट डेस्क
रांची/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 03 May 2013 06:40 PM IST
विज्ञापन
jharkhand government asked special package

झारखंड सरकार ने योजना आयोग के साथ हुई बैठक में राज्य के लिए विशेष पैकेज की मांग की है। हालांकि इसके लिए राशि का जिक्र नहीं किया गया है।

विज्ञापन


साथ ही बैठक में सरकार की ओर से वित्तीय वर्ष 2013-14 के लिए तैयार किये गये विभागवार योजना आकार की विस्तृत जानकारी भी दी गयी।

एक मई को योजना आयोग के सदस्य डॉ. के कस्तूरीरंगन और सलाहकारों के साथ राज्यपाल के सलाहकार मधुकर गुप्ता, के विजय कुमार व अधिकारियों की हुई बैठक में विशेष पैकेज की मांग की गई।
विज्ञापन


इस दौरान सलाहकार मधुकर गुप्ता, मुख्य सचिव आरएस शर्मा और विकास आयुक्त एके सरकार ने राज्य में खनन से पर्यावरण को होनेवाले नुकसान की जानकारी दी।

साथ ही राष्ट्रीय औसत के मुकाबले झारखंड की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि झारखंड को भी विशेष पैकेज मिलना चाहिए।

बैठक में 16,800 करोड़ रुपए के योजना आकार की 28.64 प्रतिशत राशि कर्ज से इकट्ठा करने की बात कही गई। योजना आकार की राशि में ट्राइबल सब प्लान एरिया को 50.44 प्रतिशत हिस्स देने की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना आकार की राशि जुटाने के लिए आर्थिक स्रोतों का जिक्र करते हुए बताया गया कि 16,800 करोड़ रुपए में से 7618.18 करोड़ रुपये अपने आंतरिक स्रोतों से जुटाए जाएंगे।

इसके अलावा 4371.10 करोड़ रुपये केंद्रीय सहायता के रूप में मिली राशि से जुटाने की बात कही गई।

सरकार ने योजना आकार में विभिन्न क्षेत्रों की भागीदारी का उल्लेख करते हुए बताया कि 16,800 करोड़ में से 8,474 करोड़ रुपये ट्राइबल सब प्लान एरिया में खर्च किये जायेंगे। यह रकम योजना आकार का 50.44 प्रतिशत है।

राज्य सरकार की ओर से वित्तीय वर्ष 2012-13 में 13,600 करोड़ रुपये के योजना आकार में से 11,309 करोड़ रुपये खर्च करने की जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed