{"_id":"62e701c102f2db4c0b0483a4","slug":"jharkhand-gets-lowest-rainfall-in-9-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand News: झारखंड में नौ साल में हुई सबसे कम बारिश, किसानों के लिए बनी आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand News: झारखंड में नौ साल में हुई सबसे कम बारिश, किसानों के लिए बनी आफत
Mon, 01 Aug 2022 03:57 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 01 Aug 2022 03:57 AM IST
सार
रांची मौसम केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा कि जुलाई तक कम वर्षा का कारण बंगाल की खाड़ी के उत्तर में कमजोर गतिविधि और पिछले वर्षों की तुलना में कम संख्या में हुई कम दबाव की उत्पत्ति हो सकती है।
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : PTI
विस्तार
झारखंड में पिछले नौ वर्षों की तुलना में इस बार मानसून के पहले दो महीनों में सबसे कम बारिश दर्ज की गई है। इस वजह से राज्य सूखे जैसी स्थिति में पहुंच रहा है। स्थिति की गंभीरता पर विचार करते हुए झारखंड विधानसभा की कार्य मंत्रणा समिति ने इस मामले पर सोमवार को विशेष चर्चा आयोजित करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने कहा कि समिति ने शुक्रवार को कम बारिश की पृष्ठभूमि में किसानों और खेती की स्थिति को समझने के लिए विशेष चर्चा करने का फैसला किया है। यह किसानों के दर्द को कम करने के लिए समाधान निकालने का भी प्रयास करेगी।
विज्ञापन
राज्य में एक जून से 31 जुलाई तक 258.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस दौरान सामान्य 508.2 मिमी वर्षा होने का पूर्वानुमान जताया गया था। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के रांची केंद्र के मुताबिक, 49 फीसदी कम बारिश हुई है जो 2014 के बाद सबसे कम है। जुलाई में 161.3 मिमी बारिश हुई है और यह भी 2014 के बाद से सबसे कम है।
विज्ञापन
रांची मौसम केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा कि जुलाई तक कम वर्षा का कारण बंगाल की खाड़ी के उत्तर में कमजोर गतिविधि और पिछले वर्षों की तुलना में कम संख्या में हुई कम दबाव की उत्पत्ति हो सकती है।